Kal Ka Match Kon Jeeta 19 May 2026: राजस्थान vs लखनऊ, Who Won Yesterday Match

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने इस बड़े लक्ष्य को 19.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने कप्तानी पारी खेलते हुए 57 गेंदों में 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 96 रन बनाए, हालांकि वह अपने शतक से महज 4 रन दूर रह गए और यशस्वी जायसवाल के थ्रो पर रन आउट हो गए। दूसरे छोर से जोश इंग्लिस ने केवल 29 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के जड़कर 60 रनों की आतिशी पारी खेली।

Kal Ka Match Kon Jeeta

इन दोनों के अलावा निकोलस पूरन ने 16 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 35 रनों का योगदान दिया। अब्दुल समद शून्य पर नाबाद लौटे, जबकि आयुष बदौनी खाता खोले बिना जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से युवा स्पिनर यश राज पुंजा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए जोश इंग्लिस और निकोलस पूरन के दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जवाबी कार्रवाई

221 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को कप्तान यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों तरफ छक्कों की बरसात कर दी। वैभव ने मात्र 38 गेंदों में 7 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाते हुए 93 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने मौजूदा सीजन में अपने 50 छक्के भी पूरे किए और वह एक आईपीएल सीजन में 50 से अधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।

ध्रुव जुरेल ने भी जड़ी फिफ्टी

मध्यक्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने वैभव का बखूबी साथ निभाया और 38 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 53 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। लुआन-ड्रे प्रिटोरियस 7 रन बनाकर रन आउट हुए, जिसके बाद डोनोवन फरेरा ने 10 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहते हुए 20वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। लखनऊ की ओर से आकाश सिंह और मोहसिन खान को 1-1 विकेट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+