'गांजा और शराब का अड्डा लगता है', बांग्लादेश में दुर्गा पूजा को लेकर यूनुस सरकार के विवादित बयान
Bangladesh Durga Puja Controversy: बांग्लादेश में दुर्गा पूजा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी ने बयान दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान लगने वाले मेलों में गांजा और शराब का अड्डा लगता है, इसलिए इस बार बड़े मेलों पर रोक लगाई जाएगी।
उनके इस बयान ने हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। संगठनों ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए विरोध जताया और कहा कि दुर्गा पूजा पंडालों पर पहले से ही हमलों का डर बना हुआ है। ऐसे में सरकार की चुनौती है कि वह शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करे।

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर विवादित बयान
बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान मेलों में नशे का माहौल बनता है। उन्होंने आदेश दिया कि इस बार बड़े मेले आयोजित नहीं होंगे और केवल पूजा कमिटी की अनुमति से छोटी दुकानें लगाई जा सकेंगी।
हिंदू समुदाय में नाराजगी
इस बयान से बांग्लादेश का हिंदू समुदाय आक्रोशित है। उनका कहना है कि यह बयान गलत संदेश देता है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन विसर्जन का समय शाम 7 बजे तक सीमित कर धार्मिक स्वतंत्रता में बाधा डाल रहा है।
हिंदू संगठनों ने प्रेस क्लब में विरोध करने की कोशिश की
हिंदू संगठनों ने प्रेस क्लब में विरोध करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली। समुदाय का कहना है कि पिछले साल पंडालों पर हुए हमलों के बाद से डर का माहौल बना हुआ है। लोग आशंकित हैं कि इस बार भी उत्सव पर खतरा मंडरा सकता है।
ये भी पढे़: Bangladesh: Muhammad Yunus की विदाई के पीछे ये 4 लोग जिम्मेदार, जानें पर्दे के पीछे कैसे हुआ गेम
सुरक्षा इंतजाम और सरकार की चुनौती
बांग्लादेश में लगभग 33 हजार दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी मंडपों में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की जाएगी। सरकार के लिए यह आयोजन शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अग्निपरीक्षा है, क्योंकि पिछली बार की घटनाओं ने उसकी छवि को नुकसान पहुँचाया था।
ये भी पढे़ं: Bangladesh Political Crisis: सेना और Muhammad Yunus के बीच खिंची तलवार, संसद से सड़क तक भारी बवाल












Click it and Unblock the Notifications