Bangladesh Crisis: सत्ता हाथ से जाती देख मोहम्मद यूनुस का ब्लेम गेम शुरू, 'भारत की वजह से हो रहा सब'

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में राजनीतिक संकट फिर से गहराता दिख रहा है। पिछले साल अगस्त में शेख हसीना को अपदस्थ किया गया था और उन्हें देश छोड़ना पड़ा। भारी बवाल और असंतोष की स्थिति में मोहम्मद यूनुस ने देश (Bangladesh) की बागडोर संभाली, लेकिन अब उनके खिलाफ भी बगावत शुरू हो गई है। कार्यवाहक सरकार के मुखिया यूनुस ने इस्तीफे की धमकी भी दी थी और अब उन पर नवंबर-दिसंबर तक चुनाव कराने का दबाव है। इन सबके बीच यूनुस ने ब्लेम गेम खेलना शुरू कर दिया है। सत्ता हाथ से जाते देखकर उन्होंने भारत पर आरोप मढ़ दिया है। देशवासियों और समर्थकों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि बांग्लादेश के हालात के लिए भारत जिम्मेदार है।

Bangladesh Crisis के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार

बांग्लादेश की सत्ता हाथ से निकलते देखकर मोहम्मद यूनुस ने भारत पर मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए कहा है कि बांग्लादेश में अस्थिरता के लिए भारत जिम्मेदार है। रविवार को यूनुस ने एक बड़ी मीटिंग की थी। इस मीटिंग में मौजूद नागरिक उइकइया के अध्यक्ष महमुदुर रहमान मन्ना ने कहा कि मीटिंग के दौरान मोहम्मद यूनुस ने कहा कि उन्हें लगता है कि बांग्लादेश की मौजूदा अस्थिरता के पीछे भारत की साजिश है। यूनुस ने कहा, 'भारत बदलाव को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। वह इस क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाए रखना चाहता है।'

Bangladesh Crisis

यह भी पढ़ें: तख्तापलट की कगार पर बांग्लादेश? टाइमलाइन में जानिए पड़ोसी देश में कैसे एक साल में बदली सत्ता की तस्वीर

बांग्लादेश की हालत खराब, अर्थव्यवस्था पर बुरा असर

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से हालात खराब हैं। भारत के लगाए कड़े प्रतिबंधों की वजह से रेडिमेड कपड़ों के उद्योग को बड़ा झटका पहुंचा है। इसके अलावा, नौकरी की समस्या को लेकर युवाओं के बीच भारी आक्रोश है। इधर सेना भी यूनुस पर दबाव बना रही है कि वह जल्द से जल्द देश में चुनाव करें। खालिदा जिया भी लंदन से वापस आ गई हैं और वह भी देश में चुनाव कराने का दबाव बना रही हैं। यूनुस चारों तरफ से घिर गए हैं और अब अपनी गलतियों का ठीकरा भारत के सिर पर फोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'ऐसे हालत में काम नहीं कर पा रहा ', क्या मोहम्मद यूनुस देंगे इस्तीफा, बांग्लादेश की राजनीति में हलचल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+