'ऐसे हालत में काम नहीं कर पा रहा ', क्या मोहम्मद यूनुस देंगे इस्तीफा, बांग्लादेश की राजनीति में हलचल
Muhammad Yunus: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने समर्थन जुटाने के लिए इस्तीफा देने की धमकी दी है। बीबीसी बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद यूनुस का कहना है कि देश में फिलहाल जैसी मौजूदा स्थिति है, उनका राजनीतिक पार्टियों के साथ मिलकर काम करना मुश्किल होता जा रहा है।
छात्र नेता और नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने बीबीसी बांग्ला को बताया कि मोहम्मद यूनुस ने धमकी दी थी कि वह इस्तीफा दे देंगे, क्योंकि वह मौजूदा राजनीतिक माहौल और विरोध प्रदर्शनों के बीच अपना काम जारी रखने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि जब वो इस मामले को लेकर उनसे चर्चा करने गए थे तो मोहम्मद यूनुस ने कहा कि वे इस (इस्तीफा) बारे में सोच रहे हैं। वह बंधक जैसा महसूस कर रहे हैं। वो मौजूदा स्थिति में काम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे अब ऐसा कहा जा रहा है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए मोहम्मद यूनुस अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

नाहिद इस्लाम बोले- अगर मोहम्मद यूनुस काम नहीं कर सकते हैं तो उनके रहने का मतलब नहीं
नाहिद इस्लाम ने बताया कि मोहम्मद यूनुस ने कहा है कि ''जब तक राजनीतिक दल एक आम सहमति पर नहीं पहुंच जाते, मैं काम नहीं कर पाऊंगा।'' नाहिद इस्लाम ने कहा कि उन्होंने मोहम्मद यूनुस से कहा है कि देश की सुरक्षा और भविष्य के लिए मजबूत बने रहें और जन-विद्रोह की अपेक्षाओं को पूरा करें। इस्लाम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राजनीतिक दल एकजुटता बनाएंगे और उनके साथ सहयोग करेंगे।
नाहिद इस्लाम ने कहा कि अगर यूनुस अपना काम नहीं कर सकते तो उनके रहने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर राजनीतिक पार्टी चाहती है कि वे अभी इस्तीफा दे दें... तो वे क्यों रहेंगे, अगर उन्हें भरोसे का वह स्थान, आश्वासन का नहीं मिलता?"
बांग्लादेश में कैसे हैं हालात, क्यों इस्तीफे पर विचार कर रहे हैं मोहम्मद यूनुस?
पिछले दो दिनों में मोहम्मद यूनुस की सरकार कई चुनौतियों से जूझ रही है। मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे की धमकी गुरुवार (22 मई) को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शनों और एक दिन पहले सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान द्वारा दी गई कड़ी चेतावनी के बाद आई है।
बांग्लादेश में इन दिनों छात्र नेता युवाओं और इस्लामवादियों को ढाका में विरोध प्रदर्शन करने और सेना छावनी तक मार्च करने के लिए लामबंद कर रहे हैं। सरकारी विभागों के सूत्रों के मुताबिक आज शुक्रवार (23 मई) की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं।
मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे को लेकर हो रही चर्चा को सेना प्रमुख के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चाल के रूप में देखा जा रहा है, जो चुनाव कराना चाहते हैं। चुनाव, जब भी होंगे, बांग्लादेश के वास्तविक प्रधानमंत्री के रूप में मोहम्मद यूनुस का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने से लेकर महिला सुधारों को रोकने और शेख मुजीबुर रहमान के धानमंडी32 आवास को नष्ट करने तक, छात्रों और इस्लामवादियों की भीड़ ने बांग्लादेश में अपना रास्ता बना लिया है।












Click it and Unblock the Notifications