Bangladesh Blackout: बांग्लादेश में 14 करोड़ घरों की बत्ती गुल, पावर ग्रिड हुआ फेल

डीजल से चलने वाले बिजली संयंत्र बांग्लादेश की बिजली उत्पादन का लगभग 6 प्रतिशत उत्पादन करते हैं, इसलिए उनके बंद होने से उत्पादन में 1500 मेगावाट तक की कटौती होती है।

ढाका, 4 अक्टूबर : बांग्लादेश में जनता को बिजली ठीक ढंग से नहीं मिल पा रही है। खबर है कि आज देश की 14 करोड़ जनता के घरों की बिजली आज दोपहर से गुल (Bangladesh Blackout) हो गई। इस विषय पर सरकारी पावर यूटिलिटी कंपनी कहना है कि ग्रिड के फेल होने के कारण व्यापक रूप से ब्लैकआउट हो गया। बिजली विभाग के मुताबिक राजधानी ढाका समेत अन्य शहरों में सभी पावर प्लांट फेल हो गए। वहीं, बिजली विभाग बिजली गुल होने की वजहों का पता लगा रही है। अभी बिजली आने में देरी होने की आशंका जताई जा रही है।

photo

पावर प्लांट फेल
बिजली विभाग के मुताबिक राजधानी ढाका समेत अन्य शहरों में सभी पावर प्लांट फेल हो गए। वहीं, बिजली विभाग बिजली कटने की वजहों का पता लगा रही है। अभी देश में बिजली आने में देरी होने की संभावना जताई जा रही है।

photo

बांग्लादेश में बिजली संकट
बांग्लादेश में लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हो गए हैं। बता दें कि, रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण विश्व में ऊर्जा संकट उत्पन्न हो गया है। इससे पहले खबर आई थी कि आयात होने वाले ईंधन की लागत बढ़ने के कारण बांग्लादेश ने डीजल से चलने वाले सभी 10 पावर प्लांट्स को बंद कर दिया था।

photo

देश में आर्थिक और बिजली संकट
खबर है कि देश वैसे भी आर्थिक संकट से जूझ रहा है और ऐसे में बिजली की परेशानी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शेख हसीना सरकार ने सरकार ने बिजली संकट को देखते हुए हफ्ते में दो दिन स्कूल बंद रखने का फरमान जारी किया था। डीजल से चलने वाले बिजली संयंत्र बांग्लादेश की बिजली उत्पादन का लगभग 6 प्रतिशत उत्पादन करते हैं, इसलिए उनके बंद होने से उत्पादन में 1500 मेगावाट तक की कटौती होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+