बैंकॉक का पूरा नाम जानते हैं? भारतीय भाषा में है, जान भी गए तो एक बार में बोल नहीं पाएंगे
थाइलैंड की राजधानी का नाम बैंकॉक है ये हम बचपन से सुनते आए हैं। मगर आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये असली नाम नहीं है। बैंकॉक (Bangkok) नाम अंग्रेजी भाषा का नाम है
हमेशा से ही पर्यटकों के लिए खास रहा बैंकॉक का असली नाम इतना लंबा है कि ये दुनिया के सबसे लंबे शहर का नाम होने का का दावा करता है। ये संस्कृत और पाली भाषा से मिलकर बना हुआ है और 168 अक्षरों में फैला है।

बैंकॉक का पूरा नाम "क्रुंग थेप महानाखोन आमोन रतनकोसिन महिंथरा अयुथया महादिलोक फोप नोपफरत रतचथानी बुरिरोम उडोमरातचानिवेत महासाथन आमोन पिमन अवतन सथित सक्कथट्टिया वित्सानुकम प्रसित" है।
क्या... आपने ये पढ़ भी लिया...सच बताईये...? हम आपको इस नाम का अर्थ भी बता रहे हैं...
बैंकॉक का पूरा नाम जो आपने ऊपर पढ़ा उसका अर्थ है- "फरिश्तों का शहर, अमरत्व हासिल किए लोगों का महान शहर, नौ रत्नों का शानदार शहर, राजा की सीट, शाही महलों का शहर, देवताओं के अवतार का घर, इंद्र के आदेश पर विश्वकर्मन द्वारा बनाया गया।"
हाल में वायरल वीडियो के चलते ये चर्चा में आया है। इसमें बैंकॉक के नाम को दुनिया के सबसे लंबे शहर का नाम होने का का दावा किया गया है। इस वायरल वीडियो में पर्यटकों से भरी चलती बस में एक टूर गाइड लोगों को बैंकॉक का पूरा नाम बताती है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग ने हैरानी जताई। दरअसल अधिकांश लोगों को ये मालूम ही नहीं था कि बैंकॉक का इतना विशाल नाम है। अधिकतर थाई लोग इसे बैंकॉक को "क्रुंग थेप महा नखोन"(फरिश्तों का महान शहर) कहते हैं लेकिन इसका पूरा नाम ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है।
इस वीडियो को वॉवी जेन डेमरे ने इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन के साथ साझा किया, जिसमें लिखा है, "बैंकॉक का पूरा नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा जगह के सबसे लंबे नाम के रूप में मान्यता प्राप्त है।"












Click it and Unblock the Notifications