गर्भाश्‍य काटकर निकाले गए बच्‍चे ने अस्‍पताल में तोड़ा दम, मां की कर दी गई थी हत्‍या

शिकागो। अमेरिका में 23 अप्रैल को 19 वर्ष की मार्लेन ओछाओ लोपेज की हत्‍या के बाद उसके बच्‍चे को हत्‍यारों ने गर्भाश्‍य काटकर निकाला था। इस बच्‍चे ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया है। शुक्रवार को शिकागो के एक अस्‍पताल में इसकी मौत हुई। दो माह तक डॉक्‍टर इसे बचाने की कोशिशें करते रहें लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मार्लेन अछाओ लोपेज शिकागो की ही रहने वाली थीं। उन्‍हें एक महिला और उसकी बेटी ने मार डाला था।

baby-murdered-wife

गैराज में मिली थी मां की लाश

मार्लेन को फेसबुक पर बने एक ग्रुप पर गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त में बेबी सप्‍लाई का लालच दिया गया था। पुलिस का कहना है कि 46 वर्ष की र क्‍लैरिसा फिगयूएरोआ और उसकी 24 वर्षीय बेटी डिजायरी ने लोपेज की हत्‍या की थी। लोपेज हत्‍या के समय नौ माह की गर्भवती थीं। हत्‍या के बाद क्‍लैरिसा ने उनके बच्‍चे को गर्भाश्‍य काटकर निकाल लिया था। क्‍लैरिसा दिखाना चाहती थी कि यह बच्‍चा उसका ही है। क्‍लैरिसा ही बच्‍चे को अस्‍पताल में लेकर पहुंची थी और यहां पर उन्‍होंने स्‍टाफ से मदद मांगी थी। उनका कहना था कि बच्‍चा सांस नहीं ले रहा थ। बच्‍चा ब्रेन डेड था और उसे अस्‍पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर रखा गया था।

दर्ज हुआ हत्‍या का केस

फेसबुक पोस्‍ट पर परिवार की प्रवक्‍ता जूली कॉन्‍ट्रेयास ने लिखा है, 'बहुत ही अफसोसे के साथ आपको बताना पड़ा रहा है कि बेबी योवानी येडेल लोपेज का निधन हो गया है।' पुलिस को मार्लेन की लाश एक गैराज में मिली थी जो क्‍ल‍ैरिसा के घर पर ही था। मार्लेन के गायब होने के तीन हफ्तों बाद उनका शव बरामद हुआ था। इस बच्‍चे का नाम येडेल रखा गया था जो बच्‍चे के पिता योवानी लोपेज ने उसे दिया था। मां के अंतिम संस्‍कार से तीन दिन पहले ही येडेल ने आंखें खोली थीं और तब से ही उसके पिता उसे अपनी बांहों में लेकर बैठे थे। फिगयूएरोआ के अलावा उनकी बेटी और उसके 40 साल के ब्‍वॉयफ्रेंड पियोट्र बोबाक पर केस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+