Plane Crash: रूस जा रहा अजरबैजान एयरलाइंस का यात्री विमान क्रैश, कजाकिस्तान के अक्तौ के पास हादसा, 42 की मौत
Azerbaijan Airlines passenger plane Crash: कजाकिस्तान से रूस जा रहा एक यात्री विमान देश के अक्तौ के पास हादसे का शिकार हो गया है और कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय के हवाले से रूसी रिपोर्टों में बुधवार को कहा गया है, कि कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 42 लोगों की मौत होने की खबर है।
रिपोर्ट के मुताबिक विमान अक्तौ हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। रूसी समाचार एजेंसियों के मुताबिक, अजरबैजान एयरलाइंस का विमान बाकू से रूस के चेचन्या में ग्रोज़्नी जा रहा था, लेकिन ग्रोज़्नी में कोहरे के कारण उसका रास्ता बदल दिया गया था।

सोशल मीडिया पर दुर्घटना के कुछ वायरल वीडियो सामने आए हैं, जिनमें एक विमान जमीन पर गिरकर आग के गोले में तब्दील होता दिख रहा है। हालांकि, फिलहाल हम वीडियो की पुष्टि करने में असमर्थ हैं। कई और वीडियो में देखा जा रहा है, कि प्रथम प्रतिक्रिया दल को विमान के टूटे हुए अवशेषों के पास खड़े होकर जीवित बचे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि विमान में 67 लोग सवार थे, जिनमें पांच क्रू मेंबर्स थे। कजाकिस्तान सरकार के अनुसार अजरबैजान प्लेन क्रैश में 42 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 25 लोग बचने में सफल रहे। वहीं कजाकिस्तान की इमरजेंसी सर्विसेज ने बताया कि प्लेन क्रैश की आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications