Sri Lanka: राम धुन में रमा श्रीलंका, रामबोडा से लेकर सीता एलिया मंदिर में हो रही पूजा, जानें इन जगहों का महत्व
आज सोमवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो चुकी है। भारत के साथ-साथ दुनियाभर में इस उत्सव को मनाया जा रहा है। भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में भी लोग आज के दिन को उत्सव की तरह मना रहे हैं।
श्रीलंका के कई मंदिरों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना की जा रही है। श्रीलंका में रामबोडा में हनुमान मंदिर का उत्सव मनाया जा रहा है। श्रीलंका में रामबोडा हनुमान मंदिर, रामबोडा झरने के पास स्थित है। ये भगवान हनुमान को समर्पित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है।
रामायण के अनुसार, यह मंदिर वही जगह है जहां भगवान हनुमान ने भगवान राम की पत्नी सीता की खोज के दौरान विश्राम किया था। इस दैरान रावण ने उन्हें बंदी बना लिया था। ऐसे में यह एक पवित्र स्थल भक्तों के हृदय में एक विशेष स्थान रखता है और आध्यात्मिक चिंतन के लिए एक शांत वातावरण प्रदान करता है।
रामबोडा मंदिर परिसर में भगवान हनुमान की एक विशाल मूर्ति है, जिसकी ऊंचाई लगभग 15 फीट है। भक्त भगवान हनुमान के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए इस पवित्र स्थल पर आते हैं। शांत वातावरण और मनोरम दृश्य इसे चिंतन और भक्ति के लिए एक शांत और सुरम्य स्थान बनाते हैं।
श्रीलंका में रामबोडा मंदिर के अलावा मां सीता एलिया मंदिर में भी पूजा अर्चना की जा रही है। माना जाता है कि ये वही जगह है, जहां रावण हरण के बाद सीता को रखा गया था। मंदिर में राम भजन भी गाए जा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications