मां-बाप ने फेसबुक पर पोस्‍ट की बेटी की तस्‍वीरें, मुकदमा दर्ज

नई दिल्‍ली। ऑस्‍ट्रिया में 18 साल की एक युवती ने कथित रूप से अपने माता-पिता पर उसकी बचपन की फोटो फेसबुक पर साझा करने को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया है। कोर्ट अब इस मुकदमें में सुनवाई नवंबर से शुरु करेगी। युवती ने आरोप लगाया है कि उसके मां-बाप ने उसकी अनुमति के बिना ही सोशल साइट पर उसके बचपन की लगभग 500 तस्‍वीरें शेयर कर दी। इन तस्‍वीरों में कुछ उसकी निजी तस्‍वीरें भी शामिल हैं।

Austrian girl sues parents for posting her childhood pictures on Facebook

लोकल मीडिया के मुताबिक लड़की ने कई बार अपने मां-बाप को समझाया और उनसे तस्‍वीरें हटाने की अपील की। उन लोगों ने जब इस बात को गंभीरता से नहीं लिया तब जाकर उसने मुकदमा दर्ज करवाया। इस मामले में युवती के मां-बाप का कहना है कि उन्‍होंने बेटी की सारी तस्‍वीरें क्‍लिक की थी इसलिए उन तस्‍वीरों पर उनका अधिकार है।

क्‍या कहना है वकील का

युवती के वकील का कहना है कि कोर्ट में अगर यह साबित हो जाता है कि इन तस्वीरों के चलते उसकी निजी जिंदगी के अधिकारों का उल्लंघन हुआ है तो उसके मां-बाप यह केस हार जाएंगे। आपको बता दें कि ऑस्‍ट्रिया में यह पहला मामला है। अगर मां-बाप यह केस हार जाते हैं तो ऐसे कई अन्य अभिभावकों को ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+