आश्चर्य: आस्ट्रेलियन वैज्ञानिकों ने दलदल में खोजा 'चॉकलेट मेढ़क', पेड़ पर बनाते हैं घर
मेढ़कों पर रिसर्च करवे वाले ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक स्टीव रिचर्ड्स ने 'चॉकलेट फ्रॉग' की खोज ऑस्ट्रेलिया के जंगल से की है और उसकी तस्वीरें पूरी दुनिया में वायरल हो चुकी हैं।
मेलबर्न, मई 30: कुदरत की कोख में ऐसी ऐसी चीजें छिपी हुई हैं, जिसके बारे में अंदाजा लगाना भी इंसानों के लिए मुश्किल है। अकसर ऐसी ऐसी चीजें और जीव-जंतु हमारे सामने आते रहते हैं, जो हमें चौंका जाते हैं। पूरी दुनिया इस बार एक 'चॉकलेट फ्रॉग' को देखकर हैरान है। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों से इस 'चॉकलेट फ्रॉग' की खोज की गई है और मेढ़क की इस नये प्रजाति ने वैज्ञानिकों की उत्सुकता काफी बढ़ाकर रख दी है।
Recommended Video

ऑस्ट्रेलिया में मिला 'चॉकलेट फ्रॉग'
मेढ़कों पर रिसर्च करवे वाले ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक स्टीव रिचर्ड्स ने 'चॉकलेट फ्रॉग' की खोज ऑस्ट्रेलिया के जंगल से की है और उसकी तस्वीरें पूरी दुनिया में वायरल हो चुकी हैं। देखने में ये मेढ़क पूरी तरह से चॉकलेट के रंग में रंगा दिख रहा है। रिसर्चर्स ने इस मेढ़क को 'चॉकलेट फ्रॉग' नाम दिया है। ऑस्ट्रेलियन जूलॉजी जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ''चॉकलेट फ्रॉग' बहुत हद तक लिटोरिया मीरा नाम के ऑस्ट्रेलियन मेढ़क की प्रजाति सरीखा ही है। ये दोनों प्रजाति के मेढ़क देखने में बहुत हद तक एक जैसे ही हैं लेकिन दोनों के रंग में अंतर है। एक मेढ़क हरे रंग का है तो नया मिला मेढ़क चॉकलेट रंग का है।' इस मेढ़क की खोज करने वाले वैज्ञानिक ने कहा कि इसे खोजना कतई आसान नहीं था। जिस जगह ये मिला है उस जगह काफी ज्यादा मलेरिया फैलाने वाले मच्छर थे और वहां कीचड़ था। वहां मगरमच्छ भी मौजूद थे और ऐसे जगह पर काम करना कभी किसी को पसंद नहीं हो सकता है।

काफी मुश्किल से मिला मेढ़क
'चॉकलेट फ्रॉग' को खोजने वाले वैज्ञानिक स्टीव रिचर्ड ने कहा कि 'काफी मुश्किल जगह और परेशान करने वाली चीजों के होते हुए भी मैंने कई सालों के बाद आखिरकार इस मेढ़क को खोजने में सफलता पाई है। इस मेढ़क को पकड़ना आसान नहीं था, ये काफी तेजी से भागने में सक्षम है, लेकिन फिर भी मैंने कुछ मेढ़कों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की'। इस मेढ़क का वैज्ञानिक नाम लुक्टोरिया मिरा है जबकि इसे बोलचाल की भाषा में 'चॉकलेट फ्रॉग' नाम दिया गया है। रिसर्च टीम के वैज्ञानिक ओलिवर ने कहा कि 'हमने इसका नाम लिक्टोरिया मिरा दिया है क्योंकि मिरा का मतलब आश्चर्यजनक होता है और इस मेढ़क का मिलना किसी सरप्राइज से कम नहीं है।' रिपोर्ट के मुताबिक ये मेढ़क बहुत तेजी से पेड़ पर चढ़ जाते हैं और इन्हें पेड़ पर ही पकड़ा गया है।
मेढ़क की 200 प्रजाति खोज चुके हैं रिचर्ड
'चॉकलेट फ्रॉग' को खोजने वाले जीव विज्ञानी स्टीव रिचर्ड अभी तक मेढ़क की 200 प्रजातियों की खोज कर चुके हैं और 'चॉकलेट फ्रॉग' बहुत हद तक ऑस्ट्रेलिया के घासों में पाए जाने वाले मेढ़क की तरह ही है। ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया से सटे न्यू गुएना में इन मेढ़कों की खोज की गई है। वैज्ञानिक स्टीव रिचर्ड ने कहा कि 'किसी भी नई प्रजाति की खोज करना अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है लेकिन 'चॉकलेट फ्रॉग' की खोजना इसलिए खास है, क्योंकि इसकी खोज हम पिछले कई सालों से कर रहे थे। इस मेढ़क को हमने 2016 में पहली बार देखा था और तब से इसकी तलाश कर रहे थे।'












Click it and Unblock the Notifications