ऑस्ट्रेलिया में बीयर की बोतलों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर, भड़का भारतियों का गुस्सा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक न्यू साउथ वेल्स के भारतीय ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएशन के अध्यक्ष यादू सिंह ने कहा कि लेबल बेहद अपमानजनक और घृणित है। ऐसा करके दुनिया के तीसरे सबसे बड़े धर्म के श्रद्धालुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाई गई है। उन्होंने अपने ब्लॉग पर कहा कि बोतलों पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीरें हैं। भगवान गणेश के एक हाथ में गाय का सिर है और उनके सिर से आग निकलती दिखाई दे रही है।
सिंह ने कहा कि यह बेहद घटिया और असंवेदनशील रवैया है। यह अस्वीकार्य और आपत्तिजनक है। हालांकि ब्रुकयले यूनियन के एक प्रवक्ता ने बीयर के लेबल का बचाव करते हुए कहा कि उनका अपमान करने का इरादा नहीं था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमेरिका स्थित विश्व हिंदू सोसायटी के अध्यक्ष राजन देब ने बीयर की बोतलों से सभी चित्रों को तत्काल हटाने के साथ ही माफी मांगने की मांग की थी। इससे पहले 2011 में एक स्विमसूट पर देवी लक्ष्मी का चित्र छापे जाने को लेकर भी आस्ट्रेलिया में विवाद पैदा हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications
