ऑस्ट्रेलिया में अबतक का सबसे बड़ा साइबर हमला, जरूरी सेवाओं, बिजनेस में भी हैकर्स ने की सेंधमारी

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया की सरकार और संस्थाओं पर बड़ा साइबर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार साइबर हैकर्स गैंग ने ऑस्ट्रेलिया पर यह अबतक का सबसे बड़ा साइबर अटैक किया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार और संस्थाओं को हैकर्स ने निशाना बनाया है। यह हमला सरकार के हर स्तर पर किया गया है, यहां तक कि जरूरी सर्विस प्रोवाइडर्स और व्यापार पर भी अटैकर्स ने हमला किया है। हालांकि प्रधानमंत्री ने इस बात से इनकार किया है कि यह हमला उनके देश के भीतर किसी ने किया है। प्रधानमंत्री ने साफ किया है कि किसी बड़े पर्सनल डेटा में सेंधमारी नहीं हुई है।

cyber attack

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गतिविधी पिछले कुछ महीनों से चल रही है। इस हमले के पीछे कौन लोग हैं, इसकी पहचान जुटे हैं। एक्सपर्ट ने इन लोगों की पहचान स्टेट हैकर्स के रुप में की थी। दरअसल जिस स्तर का यह हैक है और इसकी जो प्रकृति है और जिस तरह से हमलावरों ने हमला किया है, वह किसी स्टेट एक्टर का ही काम है। हालांकि जब प्रधानमंत्री से पूछा गया कि कौन सा देश इस हमले के पीछे है तो उन्होंने नाम बताने से इनकार कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह लोगों के बीच नाम सार्वजनिक नहीं करेंगे।

पीएम ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में बहुत से देश लिप्त नहीं हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि समान रूप से "दुर्भावनापूर्ण" गतिविधि वैश्विक स्तर पर देखी गई, लिहाजा ऑस्ट्रेलिया के लिए यह कुछ अलग नहीं है। बता दें कि पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया के मुख्य राजनीतिक दल और संसद पर साइबर अटैक हुआ था और इनके कंप्यूटर में सेंधमारी की गई थी। इसके पीछे भी सोफिस्टिकेटेड स्टेट एक्टर के होने की बात कही गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+