ऑस्ट्रेलिया के लिए घातक साबित हुआ मंगलवार, कोरोना संक्रमितों से पट गये अस्पताल, भयावह हालात

ऑस्ट्रेलियन अधिकारियों ने कहा है कि, ऐसे युवा जिन्होंने वैक्सीन की खुराक नहीं ली है, वो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं और ऐसे युवाओं को सबसे ज्यादा अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ रहा है।

कैनबरा, जनवरी 18: कोरोना वायरस से जूझते ऑस्ट्रेलिया के लिए जनवरी महीना काफी घातक साबित हो रहा है, खासकर मंगलवार का दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक का सबसे खतरनाक दिन साबित हुआ है। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया में एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और रिकॉर्ड संख्या में मरीजों के भर्ती होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई अस्पतालों में अब नये मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह भी नहीं बचा है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए घातक दिन

ऑस्ट्रेलिया के लिए घातक दिन

ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कोरोना महामारी के अपने सबसे घातक दिन का सामना किया है, जब ऑस्ट्रेलिया के अस्पतालों में रिकॉर्ड संख्या में कोरोना संक्रमितों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में भी ज्यादातर मरीज कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से ही संक्रमित हैं और बड़े तादाद में संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया और क्वींसलैंड में पिछले 24 घंटे में 74 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई हैं। न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर डोमिनिक पेरोटेट ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि राज्य ने 36 मौतों की सूचना दी है। वहीं, उन्होंने मंगलवार के दिन को ऑस्ट्रेलिया के लिए घातक दिन बताया है।

''घबराने की जरूरत नहीं''

''घबराने की जरूरत नहीं''

एक तरफ ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड संख्या में मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं कई राज्य सरकारों ने कोविड प्रतिबंधों को लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि, इन राज्यों में से एक पेरोटेट ने इसके पीछे उच्च वैक्सीनेशन को वजह बताई है और कहा है कि, 'राज्य में कोविड मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है और हमारे सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन ये चुनौतियां वैसी ही हैं, जिससे पूरी दुनिया जूझ रही है।' अस्पताल में रिकॉर्ड संख्या में भर्ती होने वाले मरीजों के बीच विक्टोरिया प्रांत ने मंगलवार को अस्पतालों में "कोड ब्राउन" घोषित किया, जो आमतौर पर छोटी अवधि की आपात स्थितियों के लिए आरक्षित होता है और इस दौरान उन स्वास्थ्य सेवाओं को रद्द कर दिया जाता है, जो एकदम जरूरी ना हों।

ज्यादातर युवा हो रहे हैं भर्ती

ज्यादातर युवा हो रहे हैं भर्ती

वहीं, ऑस्ट्रेलियन अधिकारियों ने कहा है कि, ऐसे युवा जिन्होंने वैक्सीन की खुराक नहीं ली है, वो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं और ऐसे युवाओं को सबसे ज्यादा अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ रहा है। वहीं, आर्थिक स्थिति नहीं खराब हो, लिहाजा लॉकडाउन भी नहीं लगाया जा रहा है। हालांकि, कुछ सर्वे रिपोर्ट से पता चला है कि, ज्यादातर लोगों ने कोरोना संक्रमण की भयावहता की वजह से सेल्फ लॉकडाउन लगा लिया है और ज्यादातर लोग खुद की घरों से कम बाहर निकल रहे हैं। आपको बता दें कि, न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया, क्वींसलैंड और तस्मानिया में 67,000 से ज्यादा नये कोविड मरीज मिले हैं और देश में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा नये मरीज मिले हैं, वहीं, ऑस्ट्रेलिया में करीब 2757 मरीजों की मौत भी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+