16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे फेसबुक-इंस्टाग्राम, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Social Media Ban: पिछले कुछ वक्त से बच्चों में सोशल मीडिया का क्रेज काफी बढ़ गया है। इस वजह से बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटी से भी दूर हो रहे हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर देखने को मिल रहा है। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए नया कानून लाने की योजना बना रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने घोषणा की कि जल्द ही संसद में पेश किए जाने वाले इन कानूनों का उद्देश्य सोशल मीडिया से बच्चों को होने वाले नुकसान को कम करना है। उन्होंने कहा,'यह कानून माता-पिता के लिए है.वे भी मेरी तरह अपने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मैं ऑस्ट्रेलियाई परिवारों को बताना चाहता हूं कि सरकार उनके साथ है।'

Social Media Ban

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ कहा कि फेसबुक और टिकटॉक जैसे प्लेटफार्मों के प्रभाव से हमारे बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है। कहा कि अगर रेगुलेटर्स को पता चला कि युवा यूजर इस नियम को तोड़ रहे हैं तो इसके लिए टेक जायंट को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उनपर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि यह सोशल मीडिया और टेक कंपनियों की जिम्मेदारी होगी।

उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि यूजर्स की उम्र सीमा के हिसाब से हो। उनका कहना था कि यह बच्चों के पेरेंट्स की जिम्मेदारी नहीं होगी। क्योंकि वे पहले से ही बच्चों की ऑनलाइन लाइन सिक्योरिटी को लेकर चिंतिंत हैं। ऐसे में अगर 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं तो जुर्माना माता-पिता या युवाओं पर नहीं होगा।

बता दें,सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर आयु सीमा तय करने के फैसले को सकारात्मक समर्थन मिला है। एंथनी अल्बनीज ने कहा कि नए कानून इस हफ्ते तक सामने आ जाएगा। इसके साथ ही नवंबर में इस कानून को संसद में पेश किया जाएगा। उनका यह भी कहना था कि इसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से हो रही है और भविष्य में इसका असर दूसरे देशों में भी देखने को मिल सकता है।

सोशल मीडिया जिस तरह से बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है। यही कारण है कि इस फैसले का स्वागत हो रहा है। वहीं, विशेषज्ञ इस बात पर सहमत हैं कि सोशल मीडिया किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, लेकिन इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के बारे में राय अलग-अलग हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+