ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन का भारत रौदा रद्द, ये है वजह

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। स्कॉट मॉरिसन का 14 से 16 जनवरी तक भारत आने का कार्यक्रम तय था, जिसे रद्द कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के लगातार बढ़ने और इसके चलते बिगड़ते हालात को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने ये फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया में आग के चलते इमरजेंसी के हालात हैं।

Australia PM Scott Morrison india visit cancelled scheduled January 14 to 16

बीते साल के सितंबर महीने से ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के जंगलों में आग लगी है। ये आग लगातार भीषण होती जा रही है। इससे अब तक कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है।12 सौ से ज्यादा घर जले हैं। जिससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इस आग में करीब 5 लाख जंगली जानवर अपनी जान गंवा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग का धुआं दो हजार किलोमीटर दूर न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड तक देखा जा सकता है।

प्रभावित लोगों को बचाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि स्थानीय लोग सरकार के रवैये से खुश नहीं हैं। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में नो घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे थे तो गुस्साए पीड़ितों ने पीएम से हाथ तक नहीं मिलाया। मॉरिसन ने पीड़ितों से जबरन हाथ मिलाए।

यह आग ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स राज्य के तटीय इलाके में सबसे ज्यादा फैली है। सिडनी, माल्लाकूटा, वॉल्मी नेशनल पार्क, पोर्ट मैक्यूरी, न्यूकॉस्टल और ब्लूमाउंटेन्स के जंगलों में सबसे ज्यादा असर हुआ है। माना जा रहा है कि अभी भी करीब 3 हजार पर्यटक और 1 हजार स्थानीय लोग आग में फंसे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+