ऑस्ट्रेलिया: सिडनी के व्यस्त मॉल में चाकूबाजी से हड़कंप, चार लोगों की मौत, हमलावर को पुलिस ने मारी गोली
Sydney News: चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना से ऑस्ट्रेलिया में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कई लोगों को चाकू मारा गया है और पुलिस ने सिडनी शॉपिंग सेंटर में एक हमलावर को भी गोली मार दी है।
ऑस्ट्रेलिया में एबीसी टीवी ने शनिवार को बताया है, कि पुलिस ने बॉन्डी जंक्शन में वेस्टफील्ड शॉपिंग सेंटर से चाकूबाजी की घटना के बाद लोगों को बाहर निकाल लिया है।

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने बताया है, कि चाकूबाजी में चार लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, रिपोर्ट की पुष्टि के लिए पुलिस से तत्काल संपर्क नहीं हो सका है। अखबार ने कहा है, कि एक व्यक्ति को भी गोली मारी गई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह व्यक्ति मर गया है या नहीं।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है और भारी संख्या में पुलिस के जवान पहुंच गये, वहीं हमलावर की पहचान की जा रही है। मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गये। बताया गया है, कि घटनास्थल पर पैरामेडिक्स टीम ने घायलों का इलाज किया है और फिर उन्हें अस्पताल भेज दिया गया। चश्मदीद रोई ह्यूबरमैन ने एबीसी को बताया, कि उसने एक स्टोर में शरण ले ली थी और लोगों को रोते हुए मॉल से बाहर निकलते देखा।












Click it and Unblock the Notifications