ऑस्ट्रेलिया में हिन्दू मंदिर पर खालिस्तानियों ने किया हमला, पीएम मोदी के खिलाफ लिखे स्लोगन
ऑस्ट्रेलिया से पहले कनाडा में भी हिन्दू मंदिर पर निशाना बनाया गया है और इनमें खालिस्तानी आतंकियों का हाथ रहता है। कनाडा और ब्रिटेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी खालिस्तान पैर पसार रहा है।

Hindu temple Targeted in Australia: कनाडा और ब्रिटेन के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी खालिस्तानी आतंकी अपना पैर पसारने की कोशिश कर रहे हैं और मेलबर्न में एक हिन्दू मंदिर पर हमला किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में BAPS स्वामीनारायण मंदिर पर हमला किया गया है और बताया जा रहा है, कि हमले के पीछे खालिस्तान समर्थकों का हाथ है।

मेलबर्न में मंदिर पर हमला
ऑस्ट्रेलिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर पर हमला करने के साथ ही खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर की दीवारों पर विवादित स्लोगन्स भी लिखे गये हैं और पीएम मोदी के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। ऑस्ट्रेलियन अखबार ने लिखा है, कि मेलबर्न के उत्तरी उपनगर मिल पार्क में स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर "हिंदुस्तान मुर्दाबाद" लिखा गया है और पीएम मोदी के खिलाफ भी स्लोगन्स लिखे गये हैं। वहीं, हमले की निंदा करते हुए स्वामीनारायण मंदिर प्रशासन ने कहा है, कि "हम बर्बरता और घृणा के इन कृत्यों से बहुत दुखी और स्तब्ध हैं। हम शांति और सद्भाव के लिए अपनी प्रार्थना करते हैं, और आने वाले समय में घटना को लेकर विस्तार से बयान जारी करेंगे"।

खालिस्तान समर्थकों का काम
ऑस्ट्रेलियन टूडे की रिपोर्ट यह भी बताती है. कि खालिस्तान समूह ने एक भारतीय आतंकवादी, जरनैल सिंह भिंडरावाले के समर्थन में भी स्लोगन्स लिखे हैं, जो खालिस्तान के प्रस्तावित सिख बहुसंख्यक राज्य के निर्माण का समर्थक था और जिसे ऑपरेशन ब्लूस्टार के दौरान भारतीय सेना ने मार गिराया था। नॉर्दर्न मेट्रोपॉलिटन रीजन के लिबरल सांसद इवान मुल्होलैंड ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया कि, "यह बर्बर काम है और विक्टोरिया के शांतिपूर्ण हिंदू समुदाय के लिए और खास तौर पर इस पवित्र समय में, बहुत परेशान करने वाली है।" वहीं, इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेलबर्न में हिन्दू समुदाय ने स्थानीय पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, जिस क्षेत्र में मंदिर पर हमला किया गया है, वो ऑस्ट्रेलिया के सांस्कृतिक मंत्री का संसदीय क्षेत्र है, जिन्होंने भी इस घटना की निंदा की है। वहीं, केरल हिंदू एसोसिएशन ने भी इस घटना की निंदा की है। मंदिर की दीवारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी संदेश लिखे हुए थे। इस पूरी घटना से कई भारतीय और सिख नेता व्यथित हैं।
Recommended Video


भारत के खिलाफ नफरत भरे स्लोगन्स
वहीं, एक स्थानीय नागरित ने ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया, कि "जब मैं आज सुबह मंदिर पहुंचा, तो सभी दीवारें हिंदुओं के प्रति खालिस्तानी नफरत के स्लोगन्स से रंगी हुई थीं।" हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के अध्यक्ष मकरंद भागवत ने कहा कि, पूजा स्थलों के खिलाफ किसी भी तरह की नफरत और तोड़फोड़ स्वीकार्य नहीं है और हम इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि, "और इस तरह की गतिविधि विक्टोरिया के नस्लीय और धार्मिक सहिष्णुता अधिनियम का उल्लंघन है। हम विक्टोरिया पुलिस और प्रीमियर डैन एंड्रयूज से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हैं।" ऑस्ट्रेलिया की विश्व हिंदू परिषद ने भी लक्षित हमलों की निंदा की और इस घटना की कड़ी निंदा की है। आपको बता दें कि, पिछले साल सितंबर में कनाडा में भी इसी तरह का मामला सामने आ चुका है, जब BAPS स्वामीनारायण मंदिर को 'कनाडाई खालिस्तानी चरमपंथियों' ने निशाना बनाया था और भारत के खिलाफ नफरत भरे स्लोगन्स लिखे थे।












Click it and Unblock the Notifications