कंगाली में भी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, महाशिवरात्रि पर ऑस्ट्रेलियन हिन्दू मंदिरों को दी धमकी
खालिस्तानी समर्थन के लिए धमकी भरे कॉल प्राप्त करने वाला यह पहला ऑस्ट्रेलियन हिंदू मंदिर नहीं है, बल्कि इससे पहले, मेलबर्न के उत्तरी उपनगर क्रेगीबर्न में एक काली माता मंदिर को भी इसी तरह की धमकी भरी कॉल मिली थी।
Australia News: ऑस्ट्रेलिया में एक हिंदू मंदिर को धमकी भरा फोन आया है कि अगर वे शनिवार को शांतिपूर्वक महाशिवरात्रि मनाना चाहते हैं, तो मंदिर प्रशासन को परिसर में खालिस्तानी समर्थक नारे लगाना होगा। ये धमकी भरा फोन कॉल ब्रिस्बेन में गायत्री मंदिर को आया है और ये धमकी भरा फोन कॉल उस वक्त आया है, जब पिछले कुछ दिनों से लगतार ऑस्ट्रेलिया में हिन्दू मंदिरों को खालिस्तान समर्थक निशाना बना रहे हैं।

पाकिस्तान की तरफ से धमकी भरे फोन
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में पिछले कुछ दिनों में तीन हिन्दू मंदिरों को निशाना बनाया गया है और मंदिरों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारों के साथ साथ भारत और पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए शब्द लिखे गये थे, जिसको लेकर ऑस्ट्रेलिया स्थिति महावाणिज्य दूतावास की तरफ से सख्त प्रतिक्रिया दी गई, वहीं ऑस्ट्रेलिया सरकार की तरफ से भी घटना की निंदा की गई है। गायत्री मंदिर के अध्यक्ष जय राम और उपाध्यक्ष धर्मेश प्रसाद को शुक्रवार को एक व्यक्ति का अलग-अलग फोन आया था, जिसने खुद का नाम 'गुरुवादेश सिंह' बताया और उसने "खालिस्तान जनमत संग्रह" के लिए हिंदू समुदाय का समर्थन मांगा। ऑस्ट्रेलिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।
खालिस्तानियों के लिए मांगा समर्थन
कॉल करने वाले शख्स ने दावा किया, कि वह पाकिस्तान में ननकाना साहिब से बोल रहा है, और मंदिर के अधिकारियों से कहा, कि वे ऑस्ट्रेलिया में हिंदू समुदाय से 'खालिस्तान जनमत संग्रह' का समर्थन करने के लिए कहें। ऑस्ट्रेलिया टुडे ने मंदिर के अध्यक्ष को सिंह के चेतावनी संदेश का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि धमकी भरा फोन करने वाले शख्स ने कहा कि, "मेरे पास खालिस्तान के बारे में एक संदेश है ... यदि आप महा शिवरात्रि मनाने की योजना बना रहे हैं, तो पुजारी से खालिस्तान का समर्थन करने के लिए कहें और अपने कार्यक्रम के दौरान पांच बार 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाएं ... अब मुझे दिखाएं कि आप यह नारा कैसे लगाएंगे।"
Recommended Video

औकात से बाहर जा रहे खालिस्तानी
खालिस्तानी समर्थन के लिए धमकी भरे कॉल प्राप्त करने वाला यह पहला ऑस्ट्रेलियन हिंदू मंदिर नहीं है, बल्कि इससे पहले, मेलबर्न के उत्तरी उपनगर क्रेगीबर्न में एक काली माता मंदिर को भी इसी तरह की धमकी भरी कॉल मिली थी और प्रशासन से भजन और पूजा कार्यक्रम रद्द करने या परिणाम भुगतने के लिए कहा गया था।












Click it and Unblock the Notifications