New Year 2025: ऑस्ट्रेलिया ने नए साल का शानदार स्वागत, पूरी दुनिया से सिडनी पहुंचे लोग, हुई शानदार आतिशबाजी
Australia New Year 2025: ऑस्ट्रेलिया ने नए साल ने प्रवेश कर लिया है। दुनियाभर के लोगों ने नववर्ष का स्वागत किया है। सिडनी ऑपेरा हाउस पर हजारों लोग जुटे और शानदार आतिशबाजी और जश्न का आनंद लिया। पूरी दुनिया से लोग सिडनी ऑपेरा हाउस में इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे।
भारत के पर्यटक कुनाल वर्मा ने आतिशबाजी के लिए अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि नए साल के साथ ही उनकी पत्नी का जन्मदिन भी है, जो इस अवसर को और खास बना रहा है। उन्होंने कहा, "यह बहुत ही शानदार एहसास है, यह हमारा पहला अनुभव है। पहले हम इसे टीवी पर देखा करते थे, लेकिन इसे लाइव देखना एक अद्भुत अनुभव है। आज मेरी पत्नी का जन्मदिन भी है, तो यह मेरे लिए और भी खास है। सभी को नया साल मुबारक हो, स्वस्थ रहें और खुश रहें।"

लोगों ने किया उत्साह का इज़हार
पूजा , एक भारतीय निवासी ने आने वाले वर्ष में विश्व शांति की कामना की। उन्होंने कहा, "यह एक बिल्कुल अलग और शानदार अनुभव है। दुनिया भर में खुशियाँ फैलाइए। ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों और सभी देशों को शुभकामनाएं। खुश रहें, स्वस्थ रहें।"
नेपाल से आए प्रतीक पट्रोई ने भी अपने उत्साह का इज़हार किया। उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं और यह मेरा पहला अनुभव है। मैं नेपाल से ऑस्ट्रेलिया आया हूं इस अद्भुत पल को महसूस करने के लिए। यह मेरे लिए एक शानदार अनुभव है। मैं दुनिया भर के लोगों से कहना चाहता हूं, इस नए साल को जश्न मनाइए। यह नया साल आपके परिवार और दोस्तों के लिए खुशी, शांति, और प्यार लेकर आए।"
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने सोशल मीडिया पर सभी को नया साल मुबारक दिया और 2025 के लिए शुभकामनाएं दीं।
ऑस्ट्रेलिया में मनाया गया नया साल सबसे पहले
ऑस्ट्रेलिया के समय क्षेत्र के अनुसार, नया साल सबसे पहले वहां आया, उसके बाद न्यूज़ीलैंड, जापान, समोआ और इंडोनेशिया जैसे देशों ने नए साल का स्वागत किया। वहीं, अमेरिकी समोआ में नया साल लगभग एक दिन बाद मनाया जाएगा, क्योंकि वहां अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) स्थित है।नए साल के जश्न में शामिल होने के लिए सिडनी ऑपेरा हाउस पहुंचने में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन उनका उत्साह चरम पर था।
यह भी पढ़ें नक्सली कर रहे हैं नए इलाकों में घुसपैठ की कोशिश, लेकिन कोई खास सफलता नहीं: गृह मंत्रालय की रिपोर्ट












Click it and Unblock the Notifications