अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की व्हाइट हाउस ने की निंदा बताया, धार्मिक स्‍वतंत्रता पर हमला

नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले की हर तरफ निंदा हो रही है। अमेरिका ने भी इसकी निंदा की है। व्‍हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया है, 'भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला हुआ है।

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की व्हाइट हाउस ने की निंदा बताया, धार्मिक स्‍वतंत्रता पर हमला

अमेरिका आतंक के खिलाफ भारत के साथ है।' आपको बता दें कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बीते सोमवार रात हुए आतंकवादी हमले में सात अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई थी और 19 अन्य लोग घायल हुए थे।

अमेरिका ने इस हमले से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। इससे पहले मंगलवार (11 जुलाई 2017) को अमेरिकी राजदूत के अधिकारिक ट्विटर पोस्ट में हमले की निंदा करते हुए कहा गया था , " हम अमरनाथ श्रद्धालुओं पर हुए हमले पर अफसोस जताते हैं और सभी आतंकवादी कृत्यों की निंदा करते हैं। हम इस हमले से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+