पाकिस्तान में अपने इंजीनियरों पर हमले को लेकर चीन सख्त, इमरान खान से कहा हमलावरों को सजा दीजिए

पाकिस्तान में अपने इंजीनियरों पर हमले को लेकर चीन सख्त, इमरान से कहा हमलावरों को सजा दीजिए

बीजिंग, 14 जुलाई: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके में बुधवार को चीनी इंजानियरों को लेकर जा रही एक बस पर हुए हमले में आठ चीनियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद चीन ने पाकिस्तान से इस मामले में सख्त कदम उठाने और बस पर हमला करने वालों को सजा देने को कहा है। चीन ने इस हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान सरकार से ऐसे बंदोबस्त करने को कहा है, जिससे ये सब फिर से ना हो।

 china pak

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने हमले को लेकर कहा, हम इस विस्फोट की निंदा करते हैं। जिन लोगों ने जान गवाई हैं, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हमने पाकिस्तान से चीनी कर्मियों, संस्थानों और परियोजनाओं की सुरक्षा कड़ी की रक्षा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि चीन ने पाकिस्तान से पूरी सच्चाई के साथ इस घटना की जांच करने, दोषियों को जवाबदेह पकड़ने और कड़ी सजा देने को कहा है।

चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रही बस पर हमले की घटना खैबर पख्तूनख्वा के अपर कोहिस्तान जिले में हुई है। चीनी इंजीनियर और कामगार यहां एक बांध बनाने के लिए आए हैं। ये प्रोजेक्ट चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे केतहत बन रहा है। बस में बैठकर जब इंजीनियर और कामगार बांध पर जा रहे थे तो विस्फोट हुआ और बस खाई में गिर गई।

घटना के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और शवों को निकाला और घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। पाक सरकार ने हमले की कड़ी निंदा की है। प्रधानमंत्री के सलाहकार बाबर अवान ने इसे कायरतापूर्ण हमला बताया है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि हमला किसने किया और इसका क्या मकसद था। वहीं पाक के कुछ अफसरों ने इसे दुर्घटना भी कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+