अफगानिस्तान के काबुल में भीषण विस्फोट, 9 लोगों की मौत, 20 घायल

काबुल। Blast In Kabul: अफगानिस्तान (Afghansitan) की राजधानी काबुल में एक भीषण हमला हुआ है। राजधानी के 5 नंबर जिले (PD 5) में स्पिन केले के पास एक जोरदार विस्फोट किया गया। इस विस्फोट में 9 लोग मारे गए हैं जबकि 20 लोग घायल हुए हैं।

Recommended Video

    Afghanistan: Kabul में Bomb Blast में 9 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल | वनइंडिया हिंदी
    Blast

    तस्वीर- तोलो न्यूज से साभार

    अफगानिस्तान के गृहमंत्री मसूद अंदारबी ने हमले की पुष्टि की है। अफगानिस्तान के तोलो न्यूज को दिए बयान में अंदारबी ने बताया कि पीडी 5 के स्पिल केले चौराहे पर विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी को उड़ा दिया गया। विस्फोट की चपेट में आकर 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं।

    घटना के बाद अफगान सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सुरक्षा बल पूरे इलाके की जांच पड़ताल कर रहे हैं। फिलहाल अभी तक किसी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

    अफगानिस्तान में हाल के दिनों में हिंसा काफी बढ़ी है। पिछले दिनों ही राजधानी काबुल पर रॉकेट से हमले किए गए थे। एक के बाद एक हुए इन 10 रॉकेट हमलों में एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

    जलालाबाद में पुलिस जीप पर हमला
    इसके साथ ही जलालाबाद में भी पुलिस की जीप पर हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक जलालाबाद के 1 नंबर जिले (पीडी 1) में सड़क किनारे रखे विस्फोटक से पुलिस की जीप को निशाना बनाया गया। हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हुई जबकि दो घायल हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+