लड़की से हुई छेड़खानी तो आतिफ असलम ने बीच में रोका कॉन्सर्ट, कहा तमीज में रहों लड़कों
आतिफ असलम ने लाइव शो को बीच में रुकवाकर छेड़खानी कर रहे लड़कों से कहा कि क्या तुमलोगों पहले कभी लड़की नहीं देखी है?
नई दिल्ली। पाकिस्तानी लोकप्रिय सिंगर आतिफ असलम केवल सुरों के ही बादशाह नहीं है बल्कि अच्छी सीरत के भी शहंशाह है जिसकी बानगी दिखी उनके लाइव कॉन्सर्ट में, जो कि शनिवार को कराची में हो रहा था।
जियो न्यूज़ के मुताबिक शनिवार रात कराची ईट 2017 कॉन्सर्ट में आतिफ की मदमस्त आवाज पर दर्शक झूम रहे थे कि इसी बीच आतिफ ने अचानक से गाना बंद करके अपना प्रोग्राम रोक दिया। आतिफ की इस हरकत पर सभी दर्शक एक दम से भौचक्के रह गए। आतिफ के सामने बैठे दर्शकों की पहली लाइन में कुछ लड़के एक लड़की के साथ बदसलूकी कर रहे थे, आतिफ शो को बीच में रुकवाकर उन लड़कों से कहा कि क्या क्या तुमलोगों पहले कभी लड़की नहीं देखी है?
'यहां आपकी मां या बहन भी हो सकती थी'
शो को बीच में रोककर आतिफ उन लड़कों के पास गए और उन्हें डांटने लगे, उन्होंने कहा 'यहां आपकी मां या बहन भी हो सकती थी' ।इसके बाद में आतिफ के कहने पर उस लड़की को वहां से सुरक्षित हटा दिया गया, उसके बाद आतिफ ने कहा कि तमीज से इंज्वाय करोगे तो शो लंबा होगा वरना जल्दी खत्म हो जाएगा। उसके बाद उन लड़कों की बोलती बंद हो गई और इतनी बेइजज्ती होने के बाद वो कब शो से गायब हो गए किसी को पता ही चला।













Click it and Unblock the Notifications