UNGA में बिगड़े इमरान खान के बोल, पार की समय की सीमा, भारत के खिलाफ 30 मिनट कर उगला जहर
नई दिल्ली। यूएनजीए में अपने भाषण के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इमरान भारत के खिलाफ बोलेत हुए समय सीमा तक भूल गए। यूएनजीए में सभी को बोलने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया, लेकिन इमरान खान ने इस सीमा को भी पार कर दी और 30 मिनट तक बोलते रहे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अप्रत्यक्ष रूप से भारत पर हमला करते हुए कश्मीर में खून-खराबे की गीदड़भभकी दी। उन्होंने वैश्विक मंच से खुलेआम कहा कि एक बार फिर पुलवामा जैसा हमला होगा। उन्होंने कहा कि भारत को कश्मीर से कर्फ्यू हटाना ही चाहिए। इमरान ने कहा कि पुलवामा हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन सबूत देने के बजाए वो बम बरसा रहा है।
यूएन में इमरान खान के पूरे भाषण के दौरान इस्लाम-इस्लामोफोबिया शब्द का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया। इमरान खान ने 71 बार मुस्लिम, इस्लाम और इस्लामोफोबिया का जिक्र किया। वहीं 28 बार आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल किया। अपने पूरे भाषण के दौरान इमरान खान के भाषण में पाकिस्तान और कश्मीर शब्द 25 बार बोले।
इतना ही नहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान इमरान खान ने एक बार फिर से परमाणु बम की धमकी दे डाली। इमरान खान ने कहा कि अगर दो पड़ोसी देशों के बीच परमाणु युद्ध छिड़ता है, तो इसका असर दुनियाभर में होगा।












Click it and Unblock the Notifications