लगातार पांच धमाकों से दहला सीरिया का दमास्कस शहर

नई दिल्ली। सीरिया में एक बार फिर से एक साथ कई धमाकों की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां पांच धमाके हुए हैं। सुबह-सुबह हुए धमाकों में डमास्कस की कई इमारतें हिल गई हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इन धमाकों की वजह से कितना नुकसान हुआ है और इन धमाकों के पीछे किसका हाथ है।

SYRIA

सीरिया की स्टेट मीडिया के अनुसार यह धमाके एयर बेस के करीब हुए हैं, यह धमाके इलेक्ट्रिकल समस्या की वजह से हुए हैं। इसके पीछे इजराइल का हाथ होने से सीरिया की मीडिया ने इनकार किया है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ एक स्थानीय क्षेत्रीय गठबंधन के दफ्तर से कहा गया है कि इन धमाकों के पीछे इजराइल का हाथ है।

यही नहीं युद्ध पर नजर रखने वाली सीरियन ऑब्सरवेटरी फॉर ह्मून राइट्स का भी कहना है कि इन धमाकों के पीछे इजराइल का हाथ है, जिसकी वजह से कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले इजराइल ने इस बात को स्वीकार किया था कि उसने सीरिया में ईरान और उसके सहयोगियों की ताकत को कम करने के लिए धमाके किए थे। वहीं सीरिया की सरकार की ओर से इन धमाकों के बारे में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+