ताइवान में पटरी से उतरी ट्रेन, 17 की मौत, 132 घायल
ताइपे। ताइवान के पूर्वी तट पर रविवार को एक ट्रेन पटरी से उतरने की वजह से 17 लोगों की मौत 132 लोग घायल हो गए। प्यूमा एक्सप्रेस 6432 ताइतुंग से रवाना होकर निकली थी, जो यिलान के पास जाकर पटरी से उतर गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ है। फिलहाल, अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की कि ट्रेन में कितने लोग अभी भी फंसे हुए हैं। रेस्क्यू टीम के जरिए शवों को ट्रेन से बाहर निकाला जा रहा है और जो घायल हुए हैं उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है।

ताइवान रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन ने एक बयान में कहा, '6.30 बजे यह हादसा हुआ जिसमें 17 लोग मारे गए है और 126 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि ट्रेन यिलान में प्रवेश करने से पहले ही पटरी से उतर गई। ताइवान की सरकार ने कहा कि बचाव कार्य फिलहाल चल रहा है और प्रधानमंत्री को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।
रेलवे प्रशासन ने कहा कि ट्रेन के सभी 8 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें कुल 366 लोग सवार थे। ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि ट्रेन में अभी भी 30 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। सेना ने कहा कि 120 जवानों को मदद के लिए भेज दिया है, वहीं राष्ट्रपति ने इस पर दुख व्यक्त किया है।
ताइवान में इस साल कई रेल हादसे हुए हैं। इसी साल मार्च में भी ट्रेन पटरी से उतर गई थी, हालांकि उसमें किसी मौत नहीं हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications