अफगानिस्तान: सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 10 की मौत, 28 घायल
काबुल। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर में सोमवार शाम सेना के वाहन को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत की खबर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में 28 लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक रिक्शे में विस्फोटक भरकर लाया गया था। जिसे सेना के वाहन से टकराया गया।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सोमवार शाम सेना की एक बस नए रिक्रूट जवानों को लेकर जा रही थी। तभी जलालाबाद शहर में एक विस्फोटक से भरा रिक्शा वाहन से आ टकराया। जिससे बस में सवार कई जवानों की मौत हो गई। वहीं घटनास्थल के पास मौजूद कुछ लोग भी इस विस्फोट की चपेट में आ गए। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। वह सुसाइड बॉम्बर की भी मौत हो गई है।
अफगानिस्तान में फरयाब प्रांत के शीरीन तागब जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के हवाई हमलों में तालिबान के एक स्वयंभू जिला गवर्नर समेत पांच आतंकवादियों की मौत हो गयी थी। उत्तरी क्षेत्र के सैन्य प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजाई ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर लड़ाकू विमानों ने स्थानीय समयानुसार सुबह 08:15 बजे एक वाहन को निशाना बनाया। इस हमले में अशांत शीरीन तागब प्रांत के स्वयंभू गवर्नर नूर आगा वसीक समेत पांच आतंकवादियों की मौत हो गयी।
इससे पहले अफगानिस्तान के बदगीस प्रांत में अमेरिकी हवाई हमले में आतंकवादी समूह तालिबान के कम से 25 आतंकवादी मारे गये थे। प्रांत के गवर्नर अब्दुल गफूर मलिकजई ने रविवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने शनिवार को कहा था कि तालिबान के साथ बातचीत विफल होने के बाद आतंकवादी समूह के खिलाफ अमेरिकी सेना के हमले बढ़ रहे हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications
