उल्टी गिनती शुरू: एक-दो दिन में पृथ्वी की कक्षा से टकराएगा 1.2 KM का एस्टेरॉयड, नासा ने कही ये बात

नई दिल्ली, 27 फरवरी: एस्टेरॉयड और उल्कापिंड शुरू से ही इंसानों के लिए चिंता का बिषय बने हुए हैं। कुछ वैज्ञानिकों का दावा है कि अरबों साल पहले किसी बड़े एस्टेरॉयड या उल्कापिंड के टकराने से ही पृथ्वी का विनाश हुआ था। ऐसे में इन पर वैज्ञानिक हमेशा से नजर रखे रहते हैं। अब एक बड़े एस्टेरॉयड को लेकर अलर्ट जारी हुआ है।

नासा के टूल ने की पहचान

नासा के टूल ने की पहचान

रिपोर्ट्स के मुताबिक 1.2 किलोमीटर का एस्टेरॉयड पृथ्वी की कक्षा की ओर बढ़ रहा है। ये मार्च के पहले हफ्ते में पृथ्वी की कक्षा से टकराएगा। पृथ्वी के पास के एस्टेरॉयड्स पर नजर रखने वाले नासा के टूल ने इस पूर्ण हूपर की पहचान की है, जो बिग बेन से 12 गुना ज्यादा बड़ा है।

अगर टकराया तो क्या होगा?

अगर टकराया तो क्या होगा?

नासा के मुताबिक एस्टेरॉयड 138971, 5 मार्च को पृथ्वी के करीब पहुंच जाएगा। ये नासा की ओर से ट्रैक किए जा रहे दो बड़े एस्टेरॉयड्स में से एक है। हालांकि दूसरा उतना ज्यादा चिंता का विषय नहीं है, क्योंकि वो इससे आठ गुना ज्यादा छोटा है। वैसे अगर ये पृथ्वी से टकराकर वायुमंडल में प्रवेश करता तो इसका खात्मा हो जाता, लेकिन ये कुछ दूरी से गुजर जाएगा।

कितनी है रफ्तार?

कितनी है रफ्तार?

नासा के मुताबिक ये हमसे महज 50 लाख किलोमीटर की दूरी पर आएगा, जो अंतरिक्ष के लिहाज से बहुत ज्यादा कम है। इसकी गति बहुत ज्यादा तेज है। ये एक सेकेंड में 12.02 किलोमीटर की दूरी तय कर रहा है, यानी 27000 मील प्रति घंटे। वैज्ञानिकों ने इसे 2022 DA2 नाम दिया। साथ ही इसकी चौड़ाई 33 मीटर है, ऐसे में ये पृथ्वी से टकराता है तो भी ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

एक एस्टेरॉयड ने बदला रास्ता

एक एस्टेरॉयड ने बदला रास्ता

इस साल जनवरी में खगोलविद पृथ्वी की ओर आ रहे एक नियर अर्थ ऑब्जेक्ट पर नजर रखे हुए थे। इसके 2023 में पृथ्वी से टकराने की आशंका थी, लेकिन अचानक से उसका रास्ता बदल गया। इस एस्टेरॉयड का नाम 2022 AE1 रखा गया है। खगोलविदों का मानना था कि 4 जुलाई 2023 को ये पृथ्वी से टकराएगा। इससे पृथ्वी पर कुछ नुकसान की भविष्यवाणी की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+