अब तालिबान ने कट्टरपंथ को लेकर भारत को दी नसीहत, कहा, इस्लाम धर्म का अपमान न होने दें

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा, "हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि ऐसे कट्टरपंथियों को इस्लाम के पवित्र धर्म का अपमान करने और मुसलमानों की भावनाओं को भड़काने की अनुमति न दें।

काबुल, 7 जून : भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए कथित विवादित बयान पर अब मुस्लिम देशों की भी नाराजगी सामने आने लगी है। कुवैत, ईरान, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने भी नुपुर शर्मा के बयान पर नाराजगी जाहिर की है। वहीं,अब अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी बीजेपी प्रवक्ता के बयान पर नाराजगी जताई है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा, "हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि ऐसे कट्टरपंथियों को इस्लाम के पवित्र धर्म का अपमान करने और मुसलमानों की भावनाओं को भड़काने की अनुमति न दें।

photo

अब तालिबान ने दी भारत को नसीहत
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आगे कहा, अफगानिस्तान का इस्लामी अमीरात भारत में सत्ताधारी दल के एक प्रवक्ता द्वारा इस्लाम के पैगंबर के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल की कड़ी निंदा करता है। अब तक, ईरान, इराक, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बहरीन, मालदीव, लीबिया और इंडोनेशिया सहित 14 देशों ने बीजेपी प्रवक्ता के विवादित बयान की निंदा की है।

शहबाज ने क्या कहा जानें
वहीं, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत धार्मिक स्वतंत्रता को रौंद रहा है और मुसलमानों को सताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया को इस पर ध्यान देना चाहिए। हमारा प्यार पवित्र पैगंबर के लिए सर्वोच्च है। सभी मुसलमान अपने पवित्र पैगंबर के प्यार और सम्मान के लिए अपना जीवन बलिदान कर सकते हैं'।

कुवैत ने भी की निंदा
कुवैत ने भी एक बयान जारी कर इस तरह की टिप्पणियों की निंदा की है। इसके साथ ही कुवैत ने भारत में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की टिप्पणियों को लेकर राजदूत सिबी जॉर्ज को विरोध दर्शाता एक आधिकारिक नोट भी सौंपा। जवाब में कुवैत में भारतीय दूतावास के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि भारतीय राजदूत ने कुवैत के विदेश कार्यालय को बताया कि विवादास्पद टिप्पणी भारत सरकार के विचारों को नहीं दर्शाती।

कतर , कुवैत की प्रतिक्रिया
कतर और कुवैत के बाद ईरान ने भी भारतीय राजदूत को तलब कर इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि बीजेपी और मोदी सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से साफ कर दिया गया है कि ऐसे बयानों से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।

ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
कतर के विदेश मामलों के मंत्रालय ने भारतीय राजदूत को तलब किया। उन्हें एक आधिकारिक नोट सौंपा। इसमें कहा गया कि पैगंबर मोहम्मद को लेकर बीजेपी नेताओं की टिप्पणियों की हम निंदा करते हैं। कतर ने कहा कि ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही कहा कि दुनियाभर में दो अरब से अधिक मुसलमान पैगंबर मोहम्मद के बताए रास्ते पर चलते हैं। इस तरह की टिप्पणियों से धार्मिक घृणा को बढ़ावा मिलेगा।

कतर विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के जवाब में कतर में भारतीय दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय राजदूत की विदेश कार्यालय में एक बैठक हुई थी। इसमें विवादित बयान और ट्वीट्स को लेकर चिंता व्यक्त की गई। इसके साथ ही कहा कि इस तरह के ट्वीट भारत सरकार के विचारों को प्रदर्शित नहीं करते।

हर मुसलमान के खिलाफ जंग
ओमान के ग्रैंड मुफ्ती शेख अल-खलीली ने ट्वीट किया कि भारत की सत्ताधारी पार्टी के प्रवक्ता की "अभद्र" टिप्पणी "हर मुसलमान के खिलाफ जंग" की तरह है। ट्वीट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। कथित तौर पर, सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन जैसे खाड़ी देश भारतीय उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+