Aruna Miller Maryland में LG का पद संभालने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं, जानिए सक्सेस स्टोरी
Aruna Miller Maryland में पद संभालेंगी। ये गौरव हासिल करने वाली अरुणा पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं हैं। जानिए सात समंदर पार कैसे मिली सक्सेस। Aruna Miller Maryland lieutenant governor first indian american
Aruna
Miller Maryland में पद संभालेंगी। भारतीय-अमेरिकी महिला अरुणा मिलर बुधवार को मैरीलैंड में लेफ्टिनेंट गवर्नर का पद संभालने वाली पहली अप्रवासी बन गईं। 58 वर्षीय डेमोक्रेट Aruna Miller के बारे में कहा जाता है कि उनकी जड़ें भारत के हैदराबाद से जुड़ी हैं। जब वह महज 7 साल की बच्ची थीं, उसी समय फैमिली ने भारत छोड़कर अमेरिका में बसने का फैसला लिया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
Aruna Miller Maryland में कामयाबी के बाद क्या बोलीं
अरुणा मिलर ने इस कामयाबी के बाद अपने ट्विटर हैंडल-@arunamiller पर लिखा, मतदाताओं के साथ रहने के अलावा उनकी कोई दूसरी जगह नहीं है ! उन्होंने कहा, हमारे समुदाय ने हमें इस अभियान में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित किया है और मैं आपकी प्रतिबद्धता और समर्थन के लिए अपनी कृतज्ञता शब्दों में बयां नहीं कर सकती।
जीत के बाद अरुणा का ट्वीट नीचे देखें

Aruna Miller को जनसमर्थन !
समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, लाखों अमेरिकियों ने गवर्नर, सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और अन्य कार्यालयों ले लिए हुई चुनावी दौड़ में अपने वोट डाले। इनमें भारतीय-अमेरिकी महिला अरुणा मिलर को अपार जनसमर्थन मिला। जनता के समर्थन के बाद अरुणा बुधवार को मैरीलैंड में लेफ्टिनेंट गवर्नर का पद संभालने वाली पहली अप्रवासी बन गईं।

कौन हैं अरुणा मिलर?
Aruna Miller ने 1989 में मिसौरी विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि हासिल की। मॉन्टगोमरी काउंटी परिवहन विभाग में अरुणा ने 25 वर्षों तक सेवाएं दीं।

कहां रहती हैं अरुणा
2010 से 2018 के बीच अरुणा मैरीलैंड हाउस ऑफ डेलीगेट्स में रहीं। यहां उन्होंने District 15 का प्रतिनिधित्व किया। अरुणा की शादी डेव मिलर से हुई है। इनकी तीन बेटियां हैं और फिलहाल Indian American Aruna Miller अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के मोंटगोमरी काउंटी में रहती हैं।

8 उम्मीदवारों में दूसरा स्थान
अमेरिका में अरुणा मिलर के सियासी सफर पर हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में भी अरुणा कांग्रेस के लिए निर्वाचित होने का प्रयास कर चुकी थीं। उन्होंने मैरीलैंड के छठे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट चुनाव (Maryland's 6th Congressional District) में ताल ठोकी जहां आठ उम्मीदवारों के बीच अरुणा दूसरे स्थान पर रही थीं।

अरुणा चुनावी अभियान में क्या बोलीं
बता दें कि चुनावी अरुणा की वीडियो भी काफी लोकप्रिय हुई थी। इसमें अरुणा ने महिला के प्रजनन अधिकारों और शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर मुखर और आक्रामक तरीके से बात की थी। उन्होंने रिपब्लिकन गवर्नर को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि ऐसे लोग महिलाओं को दशकों पीछे धकेलना चाहते हैं, हम ऐसा किसी भी कीमत पर होने नहीं देंगे।
नीचे देखें अरुणा की वीडियो--
इंजीनियर से राजनेत्री बनीं मिलर
इंजीनियर से राजनेता बनीं 58 साल की Aruna Miller का जन्म भारत में हुआ। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी सरजमीं पर अपनी खास पहचान बनाई। इसका प्रमाण है, अमेरिकी जनता का समर्थन। भारतीय मूल की कमला हैरिस के निर्वाचन के दौरान इन्होंने कहा था कि कमला हैरिस के जीवन ने उनके निजी और सियासी जीवन को भी काफी प्रभावित किया है। 2020 की एक रिपोर्ट मेंमिलर ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "जिन भारतीय अमेरिकियों से मैंने बात की है, वे कमला के चयन से बेहद उत्साहित और उत्साहित हैं।"

अरुणा मिलर कमला हैरिस से प्रभावित
बकौल अरुणा मिलर सीनेटर कमला हैरिस के उदय से न केवल रंगभेद बल्कि उन भारतीय अमेरिकी महिलाओं के लिए भी बेड़ियां टूटी हैं जो कमला हैरिस पर विश्वास करती हैं। मिलर ने कहा था, "उनकी (कमला) मां ने इस बात को सबसे अच्छे तरीके से कहा था- आप बहुत सी चीजें करने वाले पहले व्यक्ति हो सकते हैं लेकिन सुनिश्चित करें कि आप आखिरी न बनें।"
अमेरिका में किन भारतीयों ने बनाई अलग पहचान, नीचे देखें फोटो----

सरहद पार भारतीय-अमेरिकी हस्तियों की धाक !
समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट में राजनीतिक विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि सात समंदर पार भारतीय-अमेरिकी हस्तियों की धाक और मजबूत होगी। प्रतिनिधि सभा में और लोगों के निर्वाचन की संभावना है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में विशेषज्ञों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि चार मौजूदा पदाधिकारियों- अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और प्रमिला जयपाल के दोबारा चुने जाने की प्रबल संभावना है। यह भी दिलचस्प है कि चारों डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं।












Click it and Unblock the Notifications