दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। दरअसल जैकब जुमा भ्रष्टाचार के एक मामले में कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए थे, जिसकी वजह से कोर्ट ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। दक्षिण अफ्रीका की कोर्ट के जज जैकब जुमा के वकीलों के तर्क से संतुष्ट नहीं थे। वकीलों का कहना था कि जैकब जुमा देश के बाहर मेडिकल केयर के लिए गए हैं, जिसकी वजह से वह कोर्ट में पेश नहीं हो सके, लेकिन जज ने वकीलों के इस तर्क को मानने से इनकार कर दिया और पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया।

jacob zuma

इस मामले की सुनवाई कर रहे जज ने कहा कि कोर्ट को सबूत चाहिए, पुख्ता और विश्वसनीय सबूत कि जैकब जुमा सच में बीमार हैं और वह मामले की सुनवाई के लिए कब उपलब्ध होंगे। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति फर्जीवाड़ा, धमकी देकर मारना, मनी लॉन्ड्रिंग सहित कई मामले में आरोपी हैं। हालांकि जैकब जुमा ने 1999 की करोड़ों डॉलर की आर्म्स डील में खुद को निर्दोष बताया था। 77 वर्षीय जैकब जुमा 9 वर्ष तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे और 2018 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सिरिल रैंफोसा देश के राष्ट्रपति बने। जैकब ने कहा था कि उन्हें सत्ता से हटाने के लिए उनका चरित्र हनन किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+