सांसद विक्टोरिया क्यों बनी हैं रोल-माडल, जानने के लिए क्लिक कीजिये
बैंगलुरू। कहते हैं ना कुदरत ने महिलाओं को मल्टी टैलेंटड बनाया है, वो अगर किसी की बीवी है तो किसी ऑफिस की बॉस भी, महिलाओं का शरीर कोमल होता लेकिन वो आंतरिक रूप से काफी मजबूत होती है जो हर काम बखूबी करती हैं, जिसका सबसे अच्छा उदाहरण पेश किया है आर्जेन्टीना की सांसद विक्टोरिया दोंदा पेरेस ने।
27 साल की सांसद विक्टोरिया अपना हर कर्तेव्य बखूबी निभा रही हैं, वो एक राजनेता हैं इसलिए वो संसद का सत्र मिस नहीं कर सकती हैं और साथ ही वो आठ महीने की नन्हीं बच्ची की मां भी हैं इसलिए उस बच्ची के प्रति भी वो अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं हो सकती हैं, हाल ही में सोशल मीडिया में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई है जिसे कि न्यूज आउटलेट इन्फोबी ने ट्विटर पर शेयर की थी जिसमें विक्टोरियालैपटॉप के सामने बैठकर संसद सत्र को सुन रही हैं और गोद में अपनी नन्हीं एंजिल को लेकर उसे स्तनपन करा रही हैं।
विक्टोरिया की यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है देखते ही देखते विक्टोरिया महिलाओं की रोल मॉडल बन गई है। महिलाओं ने इस तस्वीर पर अपने कमेंट लिखकर विक्टोरिया को थैंक्यू कहते हुए सलाम किया है, महिलाओं ने लिखा है कि विक्टोरिया दोंदा पेरेस की यह तस्वीर यह कहने के लिए काफी है कि औरत हर काम में परफेक्ट होती है और वो हर जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है।मां बनना दुनिया कासबसे बड़ा सम्मान है लेकिन इस सम्मान के चलते दूसरी चीजों से बेरूखी गलत है। पेरेस ने हमें एक बार फिर से मजबूत कर दिया है।
आपकी मनोबल बढ़ाने वाले इस वीडियो को आप भी क्लिक कीजिये..













Click it and Unblock the Notifications