Video: होटल के रिसेप्शन पर फोन करके बोला शख्स, कमरे में जैरी आ गया है, जल्दी से टॉम को भेज दो
लंदन। टॉम एंड जैरी, आज शायद ही दुनिया में कोई ऐसा इंसान हो जिसे इस कार्टून के बारे में न मालूम हो। हम सभी इसे देखकर बड़े हुए हैं और यह दोनों कैरेक्टर असल जिंदगी के तनाव को दूर करने में कारगर साबित होते हैं। लेकिन अरब मूल के एक व्यक्ति ने जब अपने कमरे में जैरी को देखा तो उसने होटल स्टाफ को भी इस बारे में तुरंत फोन करके बताया। मामला लंदन का है और कार्टून की ही तरह यह वाकया लोगों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर रहा है।
कमजोर इंग्लिश और टॉम एंड जेरी का सहारा
यह घटना होटल इंटरकॉन्टिनेंटल की है। होटल के एक कमरे में अरब मूल का एक व्यक्ति रुका था और वहां पर एक चूहा आ गया। कमजोर इंग्लिश की वजह से समझा नहीं आ रहा था कि चूहे को क्या बोलेंगे। ऐसे में उसे एक आइडिया आता है और वह तुरंत होटल के रिसेप्शन पर कॉल करता है। यह शख्स इस बात को स्वीकारता है कि उसकी इंग्लिश काफी कमजोर है। इस वजह से वह अपनी परेशानी को बयां करने के लिए कार्टून टॉम एंड जैरी का सहारा लेता है।

जैरी को भगाने के लिए तुरंत टॉम को भेजो
वह रिसेप्शन पर बैठे होटल स्टाफ को बताता है कि उसके कमरे में जैरी आ गया है। जो वीडियो ट्विटर पर आया है उसमें इस व्यक्ति को कहते हुए सुना जा सकता है, 'मेरी इंग्लिश अच्छी नहीं है। क्या आप टॉम एंड जैरी को जानते हैं?' इस पर रिसेप्शनिस्ट उसको तजवाब देता है, 'हां' इसके बाद व्यक्ति कहता है, 'जेरी मेरे कमरे में आ गया है।' यह सुनकर रिसेप्शनिस्ट कंफ्यूज हो जाता है। लेकिन कुछ सेकेंड्स में ही समझ जाता है कि वह कमरे में चूहे के होने के बारे में बात कर रहा है। यह व्यक्ति उस स्टाफ से कहता है कि कमरे में तुरंत टॉम को भेजा जाए। इस पर स्टाफ कहता है, 'हमारे पास होटल में टॉम नहीं है।'

11.4 मिलियन व्यूज
इस वीडियो के आते ही ट्विटर पर कई मजेदार मीम्स की बाढ़ सी आ गई। इस घटना का वीडियो सबसे पहले एला नामक ट्विट यूजर ने शेयर किया था। इस क्लिप को सबसे पहले 17 जनवरी को पोस्ट किया गया था और इसके बाद देखते ही कुछ सेकेंड्स में यह वायरल हो गया। इसके बाद यूजर्स ने टॉम एंड जेरी की फोटो के साथ कई जोक्स शेयर किए । एक ट्विटर यूजर की तरफ से पोस्ट ऑडियो क्लिप के वीडियो को अब 11.4 मिलियन बार देखा जा चुका है और 70 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।

क्या है टॉम एंड जैरी
टॉम एंड जैरी कॉमेडी शॉर्ट फिल्मों की एक अमेरिकी एनिमेटेड सीरीज है। इसे सन् 1940 में विलियम हाना और जोसेफ बारबरा ने तैयार किया था। मेट्रो-गोल्डविन-मेयर ने इसकी 161 थियेटरिकल शॉर्ट्स फिल्म तैयार की थीं। इस सीरीज में चूहा-बिल्ली की लव-हेट रिलेशनशिप को दर्शाया गया है जिसमें चूहे का नाम टॉम और बिल्ली का नाम जैरी है।












Click it and Unblock the Notifications