9 साल की इस भारतीय लड़की के फैन हुए Apple के CEO टिम कुक, ऐसा ऐप बनाया कि हो गए हैरान
रियाद, 27 सितंबरः एपल के सीईओ टिम कुक एक नौ साल की भारतीय लड़की हना मुहम्मद रफीक की प्रतिभा के कायल हो गए हैं। टिम कुक ने ई-मेल के जरिए इस 9 वर्षीय बच्ची की तारीफ भी की है। दरअसल दुबई में रहने वाली एक 9 साल की भारतीय लड़की हना मोहम्मद रफीक ने एपल कंपनी के आई फोन के लिए एक ऐप तैयार किया है। यह ऐप Apple ऐप स्टोर लिस्टेड है।

9 की उम्र में तैयार किया ऐप
हाना ने Hanas नाम से एक एप तैयार किया है जो कि एक स्टोरी टेलिंग एप है। इस एप के जरिए मां-बाप अपने बच्चों के लिए कहानी रिकॉर्ड कर सकेंगे। एक स्टोरी टेलर ऐप में हना मोहम्मद रफीक ने अपनी कहानी बताई है। इस ऐप पर एक 9 वर्ष की बच्ची ने खुद को सबसे कम उम्र की Apple iOS डेवलपर बताया है। हना ने टिम कुक को ईमेल करके अपने ऐप के बारे में बताया है। इसके साथ ही हना ने मेल में टिम कुक से एप का क्विक प्रीव्यू करने का अनुरोध किया।

टिम कुक ने भी की प्रशंसा
हना ने मेल में बताया कि उन्होंने इस ऐप के लिए 10,000 से ज्यादा लाइन कोड लिखे हैं। साथ ही ऐप में किसी भी थर्ड पार्टी के रेडी कोड, लाइब्रेरी या क्लासेज का इस्तेमाल करने से लगभग परहेज किया है। टिम कुक ने भी हना के ई-मेल का जवाब दिया है और उसकी प्रशंसा की है। टिम कुक ने लिखा है, "हना, इतनी कम उम्र में आपकी प्रभावशाली उपलब्धियों के लिए बधाई! इसे जारी रखें और आप भविष्य में आश्चर्यजनक काम करेंगी।"

एपल के स्टोर पर उपलब्ध है Hanas
बता दें कि Hanas एक फ्री ऐप है जिसे कोई भी एपल के ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इस एप में बच्चों के लिए ढेर सारी कहनियां मौजूद हैं। कोई भी इस ऐप पर अपनी ऑडियो कहानियां अपलोड कर सकते हैं। यह ऐप उन मां-बाप के लिए बेस्ट है जो बच्चों को समय नहीं दे पाते।

5 साल की उम्र में शुरू की कोडिंग
Gulf News की रिपोर्ट के मुताबिक हाना ने कोडिंग की शुरुआत पांच साल की उम्र में शुरू की थी। सबसे अहम बात यह है कि हाना होमस्कूल की पढ़ाई करती है और अपनी बहन से कोडिंग सीखती है जो 10 साल की है। उसकी बहन ने 6 साल की उम्र में एक वेबसाइट भी बनाई थी। हाना भी अगले साल एप्पल के वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में भाग लेना चाहती है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications