इस शहर के मेयर ने दिया आदेश- अगर कोई अल्‍लाह हु अकबर चिल्‍लाए तो फौरन गोली मार दो

नई दिल्‍ली। इटली के वेनिस शहर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर ये कि यहां के राईट विंग के मेयर ने अपने शूटरों को यह आदेश दिया है कि अगर कोई भी व्‍यक्ति अल्‍लाह हु अकबर चिल्‍लता है तो उसे फौरन गोली मार दी जाए। अपने आदेश में मेयर ने कहा है कि अब हम आतंकवादी हमलों का खतरा नहीं उठा सकते। वेनिस के मेयर लुइगी ब्रोगान्‍रो ने कहा है कि 'यह हम सब जानते है कि अल्‍लाह हु अकबर शब्‍द अरबी भाषा में भगवान की महानता के लिए प्रयोग किया जाता है लेकिन कई महाद्वीपों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिसमें आतंकी घटनाओं से पहले आतंकवादी इसे बोलते देखे गए हैं।

इस शहर के मेयर ने दिया आदेश- अगर कोई अल्‍लाह हु अकबर चिल्‍लाए तो फौरन गोली मार दो

साथ में लुइगी ने यह भी दावा किया कि उनका शहर वेनिस बार्सिलोना से सुरक्षित था जहां पिछले सप्ताह एक आतंकी घटना में 14 लोगों की मौत हो गई थी। एक सम्‍मेलन में बोलते हुए लुइगी ने कहा कि उन्होंने यूरोप में सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक असाधारण और विवादास्पद आदेश सशस्त्र पुलिस को दिया है।

बार्सिलोना में र्हु आतंकी घटना पर बोलते हुए लुइगी ने कहा कि वहां सुरक्षा पुख्ता नहीं थी इसीलिए ऐसी घटना हुई। लेकिन हम लोगों को पहले से ही अपनी सुरक्षा करनी होगी, इसी लिए मैंने ऐसा आदेश दिया है। अगर कोई सेंट मार्क स्क्वायर में अल्लाह हु अकबर चिल्लाते हुए आता है तो उसे मर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+