अमेरिका के ओक्लाहोमा में मेमोरियल फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी, 1 की मौत, 10 घायल
वॉशिंगटन, 30 मई। अमेरिका में एक के बाद एक गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज एक बार फिर से अमेरिका में गोलीबारी की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार ओक्लाहोमा में मेमोरियल फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की जान चली गई है जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी उस वक्त हुई जब फेस्टिवल में हिस्सा लेने आए लोगों के बीच आधी रात में बहस हो गई। बहस के बाद माहौल और बिगड़ा और गोलीबारी शुरु हो गई है। स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने बताया कि संदिग्ध हमलावर खुद मस्कोजी काउंटी पुलिस के ऑफिस में पहुंचा, अभी तक उसके खिलाफ आरोप तय नहीं हुए हैं।

घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी घायलों की जान खतरे से बाहर है। जिस वक्त यह घटना हुई थी उस वक्त कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 1500 लोग पहुंचे थे। बता दें कि हाल ही में टेक्सास में स्थित स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आई थी, जिसमे दर्जनों बच्चों की जान चली गई थी। वहीं न्यूयॉर्क स्थित बफैलो मार्केट में भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications