नेपाल: एक और भारतीय पर्वतारोही ने तोड़ा दम, माउंट मकालू पर गई जान

काठमांडू। नेपाल में एक और भारतीय पर्वतारोही की मौत की खबरें हैं। इस पर्वतारोही का नाम नारायण सिंह है। जिस समय वह दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट मकालू को फतेह करने की कोशिशें कर रहे थे, उसी पल उन्‍होंने दम तोड़ दिया। अधिकारियों की ओर से शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी गई है। इस घटना से दो दिन पहले ही दो और भारतीयों की मौत हुई है।

mount-makalu

नीचे उतरते समय तोड़ा दम

गुरुवार की रात नारायण सिंह ने कैंप में दम तोड़ दिया। नारायण 8,485 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचे थे। नेपाल के पर्यटन मंत्रालय की अधिकारी मीरा आचार्य की ओर से इस बात की जानकारी दी गई। वह एक अभियान दल का हिस्‍सा था। मीरा ने बताया, 'भारतीय पर्वतारोही नारायण सिंह की माउंट मकालू में मौत हो गई है। कैंप चार पर उनकी मृत्‍यु उस समय हुई जब वह नीचे की ओर आ रहे थे।' माउंट मकालू दुनिया का पांचवा सबसे ऊंचा पर्वत है। यह हिमालय के महालांगुर में है जो माउंट एवरेस्‍ट से 19 किलोमीटर की दूरी पर है। यह पहाड़ नेपाल और तिब्‍बत के बीच में हैं। नारायण सिंह से पहले पश्चिम बंगाल के दो पर्वतारोही 48 वर्षीय बिप्‍लब बैद और 46 साल के कुंतल कारार की बुधवार को माउंट कंचनजंगा पर मृत्‍यु हो गई थी। दोनों की तबियत उस समय बिगड़ गई जब ये 8,586 मीटर के करीब थे। दोनों को नीचे कैंप में लाने की कोशिशें की गईं। यहां से उन्‍हें रेस्‍क्‍यू हेलीकॉप्‍टर से भेजने की तैयारी थी। नेपाल में यह पर्वतारोहियों का सीजन होता है और हर वर्ष हजारों पर्वतारोही यहां पहुंचते हैं। मार्च में शुरू होकर यह सीजन मई के अंत में खत्‍म हो जाता है।

लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर अपडेट के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+