फेसबुकिया प्यार में भागकर पाकिस्तान पहुंची अंजू आ रही भारत, पति ने कहा- वह फिर मेरे पास जरूर आएगी

फेसबुक फ्रेंड से प्यार और फिर प्यार से पाकिस्तान तक का सफर करने वाली दो बच्चों की 34 वर्षीय भारतीय अंजू एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार ये चर्चा उनके पाकिस्तान से वापस हिंदुस्तान लौटने की है।

अंजू के नए पति नसरुल्लाह ने बताया है कि पाकिस्तान सरकार से मंजूरी मिलने के बाद वह भारत लौट आएगी। पाकिस्तान ने इसी साल अगस्त में अंजू का वीजा एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया था। इस्लाम धर्म अपनाने और नसरुल्लाह से शादी के बाद अंजू का नाम बदलकर फातिमा कर दिया गया था।

Anju To Return India

अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''हम इस्लामाबाद में आंतरिक मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र(एनओसी) का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए हमने पहले ही आवेदन कर दिया है। एनओसी प्रक्रिया थोड़ी लंबी है और इसे पूरा होने में समय लगता है।''

नसरुल्लाह कहा कि जैसे ही वाघा सीमा पर आने-जाने के लिए दस्तावेज पूरे हो जाएंगे, अंजू भारत की यात्रा करेंगी। उन्होंने कहा, वह भारत में अपने बच्चों से मिलने के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान लौट आएगी।

अंजू के पाकिस्तानी पति ने कहा, ''वह निश्चित रूप से वापस आएंगी क्योंकि पाकिस्तान अब उनका घर है।'' अंजू भारत में कितने दिन के लिए रहेगी इस बारे में नसरुल्लाह ने कोई जवाब नहीं दिया। नसरुल्लाह ने कहा कि अभी कुछ नहीं बता सकता।

पिछले महीने, नसरुल्ला ने कहा था कि अंजू "मानसिक रूप से परेशान थी और अपने दो बच्चों को बुरी तरह याद कर रही थी"। राजस्थान की रहने वाली अंजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर मिले दोस्त से शादी करने के लिए खैबर पख्तूनख्वा के एक दूरदराज के गांव गई थी।

इसके बाद अगस्त में पाकिस्तान ने अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया था। अंजू ने इस्लाम भी कबूल कर लिया था। नसरुल्लाह से शादी के बाद अंजू ने नाम बदलकर फातिमा कर दिया गया था।

अंजू भिवाड़ी मे प्राइवेट कंपनी में डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करती थी। इसी साल जुलाई में अंजू 90 दिन के वीजा पर पाकिस्तान गई थी। अंजू को पाकिस्तान यात्रा के लिए 4 मई को पाकिस्तान द्वारा वीजा जारी किया गया था।

25 जुलाई को अंजू ने अपने 29 वर्षीय दोस्त नसरुल्लाह से शादी की थी। उनका घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है। दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। अंजू की पहली शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी। उनकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+