नौकरी से निकाला तो शख्स पर हुई सनक सवार, JCB से गिरा दिया मालिक का आलीशान मकान, Video Viral
नई दिल्ली, 02 अगस्त: कहते है कि अगर किसी इंसान का गुस्सा बेकाबू हो जाए तो फिर वो आगे-पीछे का कुछ नहीं सोचता। और वो कंट्रोल के बाहर चला जाता है। अब इसे देख भी लिया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स बिना कुछ सोचे समझे ऐसा कदम उठा रहा है, जिसको देखने के बाद लोग भी हैरान हैं। बदला लेने के लिए कनाडा में एक शख्स इतना सनकी हो गया कि कि उसने जानबूझकर जेसीबी से एक घर को जमींदोज कर दिया। इस शख्स की सनक ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आखिर क्या है पूरा मामला जानिए...

कनाडा में कर्मचारी ने लिया मालिक से बदला
जानकारी के मुताबिक कनाडा में एक कर्मचारी नौकरी के निकाले जाने के बाद से काफी परेशान चल रहा था, जिसके बाद अपनी नौकरी छोड़ने के बाद उसने कुछ ऐसा करने की सोची जो मालिक को बड़ा दर्द साबित हो। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घर तोड़ने का वीडियो फुटेज कनाडा के कैलगरी शहर के झील के किनारे का है, जहां नौकरी से निकाले जाने के बाद शख्स ने बदला लेते हुए मालिक का आलीशान बंगला जेसीबी से तहस-नहस कर दिया।

आरोपी 59 वर्षीय पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार
डॉन टैप्सकॉट नाम के यूजर ने एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक नाराज कर्मचारी ने झील के पास और हमारे घर के पास बने अपने मालिक के घर को जेसीबी से से तोड़कर पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इसके बारे में किसी के पास अधिक जानकारी है? डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद 59 वर्षीय पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर 3906 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। नाराज कर्मचारी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जेसीबी से पूरा बंगला किया तहस-नहस
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे जेसीबी की मदद से एक शख्स घर को तोड़ने में लगा हुआ है। देखते ही देखते वो पूरे घर को बर्बाद कर देता है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख 70 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही 5 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने इसे "मजदूर वर्ग का उदय" करार दिया।

आखिर क्यों कर्मचारी को नौकरी से निकाला?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शख्स को उसके मालिक ने चोरी के आरोप में नौकरी से निकाल दिया था, जिसके बाद पूर्व कर्मचारी इतना सनकी हो गया कि उसने कुछ भी बिना सोचे बदला लेने की ठान ली और जेसीबी से झील किनारे बने अपने बॉस के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वायरल वीडियो को पास ही के मकान में रहने वाले शख्स ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications