भारत में कोरोना की दूसरी लहर से दुखी एंजेलिना जोली, बोलीं- आपके दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं
नई दिल्ली, 10 जून। भारत में कोरोना महामारी से लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। जिस तरह से अप्रैल और मई के महीने में कोरोना की दूसरी लहर ने देश में कोहराम मचाया उसने हजारो लोगों की जिंदगी छीन ली। दुनियाभर के कई देश, सेलेब्रिटी भारत में इस संकट पर अपना दुख जाहिर कर संवेदना प्रकट कर रहे हैं। हॉलीवुड की स्टार एंजेलिना जोली ने भी भारत में कोरोना के चलते जान गंवाने वालों के प्रति दुख जाहिर कयी है। एंजेलिना जोली ने कहा कि भारत में जो हालात थे उसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।
Recommended Video

कई हॉलीवुड की हस्तियों ने भारत पर दी प्रतिक्रिया
बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों में अब गिरावट होनी शुरू हो गई है, जैसे-जैसे टीकाकरण की रफ्तार बढ़ रही है और अधिक लोगो वैक्सीनेटेड हो रहे हैं, वैसे-वैसे संक्रमण की दर में गिरावट देखने को मिल रही है। भारत में संक्रमण के हालात पर कैमिला कैबिलो, शॉन मेंडेस, विल स्मिथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी और भारत के लिए संवेदना जाहिर की थी।
आपके दुख को जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं
एनडीटीवी से बात करते हुए एंजेलिना जोली ने कहा कि मैं भारी मन से भारत के लोगों से कहना चाहूंगी कि मेरे पास आपके दुख को जाहिर करने के लिए शब्द नहीं हैं, जिन लोगों ने भारत में अपनो को खोया है उनके प्रति मैं अपनी संवेदना जाहिर करती हूं। एंजेलिना जोली की हालिया रिलीज फिल्म की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म दोज व्हू विश मी डेड थी। इस फिल्म में उनहोंने फाइटर की भूमिका निभाई है। फिल्म के डायरेक्टर टेलर शेरिडन हैं।
देश में कम हो रही संक्रमण की रफ्तार
बता दें कि भारत में पिछले 60 दिनों के बाद कोरोना के सक्रिय मामले 12 लाख से कम हुए हैं। लगातार तीसरे दिन संक्रमण के नए मामले एक लाख से कम आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 94052 नए मामले सामने आए हैं जबकि 6148 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। देश में अबतक कोरोना से 359676 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी देश में कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो यह 1167952 है। देश में कोरोना का टीका लगाने की रफ्तार में भी बढ़ोतरी की गई है और अभी तक देश में 24.27 करोड़ कोरोना की डोज दी जा चुकी है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications