अमेरिका में Andhra के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, बेटे को बचाने लिए समुद्र में लगाई थी छलांग
बेटे को बचाने के लिए समु्द्र के पानी में कूदे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। हादसा फ्लोरिडा में मिकर के समुद्र तट पर हुआ।
अमेरिका में पिछले हफ्ते मिकर के समुद्र तट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। जब तट पर आंध्र प्रदेश का एक परिवार एंज्वॉय करने गया था। घटना में मृतक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पहचान 44 वर्षीय पोट्टी वेंकट राजेश के रूप में की गई है। समुद्र तट पर राजेश ने जब अपने 12 वर्षीय बेटे को तेज बहाव में फंसते देखा तो उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगा दी। लेकिन वे बहाव से नहीं निकल पाए।
घटना पिछले हफ्ते रविवार की है। जब अमेरिका में फ्लोरिडा के जैक्सनविले में मिकर के समुद्र तट (Micker's beach in Jacksonville) पर आंध्र प्रदेश के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पोट्टी वेंकट राजेश अपने बेटे को डूबने से बचाने की कोशिश में थे। राजेश आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के अडांकी के मूल निवासी थे। मिकर के समुद्र तट पर तेज बहाव में फंसे पिता पुत्र बाहर नहीं आ पाए। घटना के दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने इमर्जेंसी रिस्पांस टीम को सूचित किया। रेस्क्यू शुरू किया गया। लेकिन राजेश को नहीं बचाया जा सका।

पानी मे पिता- पुत्र को डूबते देख ब्रेंडन टाउनसेंड नाम के एक शख्स ने पानी में छलांग लगाई और बेटे को बाहर निकाल लिया। बाद में पिता को भी पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुके थे। दोनों को हेलिकॉप्टर से वोल्फसन अस्पताल ले जाया गया, जहां राजेश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बेटा अभी भी आईसीयू में भर्ती है।
तेलुगु एसोसिएशन ऑफ जैक्सनविले एरिया (TAJA) के स्वयंसेवक कृष्णा पुलगम ने बताया कि राजेश जनवरी 2022 में अमेरिका आए थे। उनका परिवार इस साल मई में यूएसए गया था। राजेश का मौत के बाद TAJA शव भारत भेजने और परिवार के लिए राहत का प्रबंध कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications