अमेरिका के मैक्सिको में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.4

नई दिल्ली। पिछले दो महीनों से दुनिया के अलग-अलग देशों में बार-बार भूकंप के झटके आ रहे हैं। कोरोना संकट के बीच बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग डरे हुए है। अमेरिका के मैक्सिको में एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके आए हैं। मंगलवार को अमेरिका के मेक्सिको में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मेक्सिकों के साथ-साथ ओक्साका में भी धरती के कंपन को लोगों ने महसूस किया।

 An earthquake of magnitude 7.4 on the Richter scale hit Oaxaca, Mexico: US Geological Survey
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 की थी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबित भूकंप का का केंद्र मेक्सिकों के वाहाका में धरती से 26.3 किमी नीचे था। इस भूकंप में अब तक किसी जानमाल के नुकसान की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने भूकंप के दौरान अपने अनुभव को शेयर किया, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भूकंप के झटके कितने भयानक और तेज थे। मेक्सिको के सीज्मोलॉजिकल इंस्टिट्यूट के मुताबिक अगर भूकंप की तीव्रता 7.1 से ऊपर है, तो वो झटके भयानक होते हैं।

लोगों ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने करीब 1 मिनट तक इन झटके को महसूस किया। लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के बाद मेक्सिको के हॉन्डोरस, अल सैल्वाडोर और गुअटमाल में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+