कोरोना वायरस: खांसते पोप को कैंसिल करनी पड़ी इटली की यात्रा
वेटिकन सिटी। रविवार को रोम की वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस संडे मास में लोगों को आशीर्वाद देने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें खांसी आ रही थी और इस खांसी के चलते उन्होंने अपना इटली का दौरा कैंसिल कर दिया है। पोप फ्रांसिस एक हफ्ते के लिए धार्मिक दौरे पर इटली जाने वाले थे मगर इस देश में फैले कोरोना वायरस ने उन्हें दौरा रद्द करने पर मजबूर कर दिया। यह पहला मौका है कि जब पोप को अपना दौरा कैंसिल करना पड़ा है।

सांस की बीमारी के मरीज हैं पोप
83 वर्षीय पोप को युवावस्था से ही सांस की बीमारी है। पिछले कई दिनों में उन्होंने सर्दी और लगातार खांसी की वजह से अपने कई आधिकारिक कार्यक्रमों को कैंसिल किया ही। रविवार को वह वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर पर थे और बुधवार के बाद उन्हें पहली बार सार्वजनिक तौर पर देखा गया था। संडे मास के दौरान लगातार वह सर्दी से जूझते नजर आए। इसी दौरान वेटिकन विंडो से उन्होंने अपने समर्थकों को संदेश दिया, 'दुर्भाग्यवश सर्दी जुकाम के कारण मैं इस साल यात्रा में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा।' उनकी धार्मिक यात्रा रविवार को ही शुरू होने वाली थी। इटली कोरोना वायरस का नया शिकार बना है। यूरोप में वायरस से सबसे ज्यादा असर इटली पर पड़ा है।
इटली में भी बढ़ रहे हैं मरीज
चीन और साउथ कोरिया के बाद इटली में भी कोरोनावायरस के केसेज में इजाफा हो रहा है। इटली में अथॉरिटीज की तरफ से बताया गया है कि उनके देश में सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही संक्रमित लोगों की संख्या में 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इटली में 1694 लोग वायरस का शिकार हैं और अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के वुहान से निकला यह वायरस अब पश्चिमी यूरोप को अपने कब्जे में लेता जा रहा है। इस बात का डर है कि यूरोप के जिस हिस्से में सबसे ज्यादा टूरिस्ट्स हर साल पहुंचते हैं, अब उसे पर्यटकों की गिरती संख्या से रूबरू होना पड़ेगा। कोरोना वायरस अब दुनिया के 60 देशों तक पहुंच चुका है और इसकी वजह से मौतों का आंकड़ा 3000 तक हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications