अमेरिकी डॉक्टर ने 3200 करोड़ में खरीदा लॉस एंजेलिस टाइम्स अखबार

अमेरिका के जानें-माने और पुराने अखबार लॉस एंजेलिस टाइम्स को एक डॉक्टर ने खरीद लिया है। सर्जन पैट्रिक सून-शियोंग ने 3200 करोड़ रुपये में इस अखबार को खरीदा। अमेरिका की सबसे अमीर शख्सियतों में से एक होने के अलावा पैट्रिक देश के सबसे अमीर डॉक्टर भी हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिका के जानें-माने और पुराने अखबार लॉस एंजेलिस टाइम्स को एक डॉक्टर ने खरीद लिया है। सर्जन पैट्रिक सून-शियोंग ने 3200 करोड़ रुपये में इस अखबार को खरीदा। अमेरिका की सबसे अमीर शख्सियतों में से एक होने के अलावा पैट्रिक देश के सबसे अमीर डॉक्टर भी हैं।

Los Angeles Times

अमेरिका के सबसे अमीर डॉक्टर पैट्रिक सून-शियोंग ने लॉस एंजेलिस टाइम्स अखबार को बुधवार को एक बड़ी कीमत देकर खरीदा। इस अखाबर के लिए उनकी प्राइवेट इंवेस्टमेंट कंपनी नैंट कैपिटल ने 3200 करोड़ रुपये दिए। इस डील में इसके अलावा साथी अखबार द सैन डिएगो यूनियन-ट्रिब्यून और कैलिफोर्निया न्यूज ग्रुप भी है।

लॉस एंजेलिस टाइम्स की पेरेंट कंपनी ट्रॉन्क (ट्रिब्यून) ने बुधवार को इस खबर की पुष्टि की। लॉस एंजेलिस टाइम्स का उसकी पेरेंट कंपनी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। कहा जा रहा है कि कंपनी के बिकने से टाइम्स के कर्मचारी खुश हैं। पैट्रिक ट्रॉन्क के बड़े शेयर होल्डरों में से एक थे। वो बोर्ड के मेंबर भी थे लेकिन कुछ मतभेदों के चलते पिछले साल वो इससे हट गए थे। लॉस एंजेलिस टाइम्स अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित अखबारों में से एक है। टाइम्स का पहला अखबार साल 1881 में छपा था। अभी तक लॉस एंजेलिस टाइम्स 41 पुलित्जर प्राइज जीत चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+