म्यूजिक इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका, 20 साल के मशहूर रैपर ने की खुदकुशी, इंस्टाग्राम पर लिखे ये आखिरी शब्द
न्यूयॉर्क, 02 जून। हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है, यहां 20 वर्षीय मशहूर रैपर डैशॉन मौरिस रॉबर्टसन (लिल लोडेड) का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि लिल लोडेड ने खुद अपनी जीवनलीला समाप्त की है, पुलिस ने उनके घर से मृत शरीर बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर मौत से ठीक पहले किया गया उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें वह ऊपर (भगवान) वाले से अपनी दुनिया में प्रवेश की इजाजत मांग रहे हैं।

महज 20 साल की उम्र में ले ली अपनी जान
रैपर डैशॉन रॉबर्टसन उर्फ लिल लोडेड अमेरिका के टेक्सास में रहते थे, उन्होंने साल 2019 में अपने गाने '6locc 6a6y' से प्रसिद्धि हासिल की। लिल लोडेड के वकील ऐशकन मेहरीयारी ने उनके खुदकुशी करने की पुष्टि की है। महज 20 साल की उम्र में रैपर के निधन से जहां हॉलीवुड फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री सकते में है वहीं दुनियाभर में रहने वाले लिल लोडेड के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

वकील ने की खुदकुशी की पुष्टि
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लिल लोडेड की मौत बीते सोमवार हुई थी। शुरू-शुरू में उनकी मौत के अफवाह माना गया लेकिन लिल लोडेड के वकील ऐशकन मेहरीयारी ने मीडिया से बात करते हुए उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से अफवाहें सच हैं, डैशॉन रॉबर्टसन अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने अपने घर में खुदकुशी कर ली।' हालांकि पुलिस की तरफ से रैपर की मौत की वजह को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।

आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल
लिल लोडेड के निधन के बाद से ही उनका इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, इस पोस्ट में लिखी बातों से उनकी खुदकुशी करने का अंदाजा लगाया जा रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'डियर ऊपर वाले, कृपया मुझे मेरी कमियों के लिए क्षमा करें। मैंने अपनी सफलताओं और आपके दिए आशीर्वादों के लिए कभी आपको शुक्रिया नहीं कहा...मैं आज अपनी गलतियों के साथ आपकी दुनिया में प्रवेश लेने की आज्ञा चाहता हूं।'

रैपर पर चल रहा था मर्डर का केस
रैपर ने आगे लिखा, 'मुझे पता है कि आप अपने बच्चों की गलतियों को माफ कर उन्हें अपनाते हैं, मैं आज आपके पास आने के लिए अपने दिल और आत्मा से तैयार हूं।' आपको बता दें कि रॉबर्टसन को अपने ही दोस्त खलील वॉकर की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, इसी सिलसिले में मंगलवार को कोर्ट में उनकी पेशी थी।

18 साल की उम्र में शुरू किया रैप
वह शर्तिया जमानत पर जेल से बाहर आए थे। वहीं उनके ऐशकन मेहरीयारी का कहना है कि रॉबर्टसन निर्दोष थे, दोस्त के साथ उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी। आपको बता दें कि लिल लोडेड ने दो साल पहले यानी 18 साल की उम्र से ही रैप करना शुरू कर दिया था। यूट्यूब पर उनके गानों को करोड़ों में व्यूज मिलते थे। उनके गाने '6locc 6a6y' ने यूट्यूबर पर उन्हें काफी मशहूर बना दिया, यंगस्टर्स में उनके रैप काफी पसंद किए जाते थे।
यह भी पढ़ें: Amazon का होगा 97 साल पुराना हॉलीवुड स्टूडियो MGM, 'जेम्स बॉन्ड' सीरीज के लिए है मशहूर
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications