तो दुबई में नौकरी करेंगे राष्ट्रपति बराक ओबामा!
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का कार्यकाल अपने अंतिम दौर में है और अगले वर्ष जनवरी में यह खत्म हो जाएगा। इससे पहले उन्हें नौकरी का एक ऐसा अजीबो-गरीब ऑफर दिया गया है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे।
दुबई से आया जॉब ऑफर
लॉ की पढ़ाई करने वाले राष्ट्रपति ओबामा को एक लॉ फर्म की ओर से जॉब ऑफर आया है। यह ऑफर न तो अमेरिका से है और न ही ब्रिटेन से बल्कि यह ऑफर आया है दुबई से। दुबई के एक वकील आइसा बिन हैदर ने ओबामा को नौकरी की पेशकश की है। आइसा की दुबई में एक लॉ फर्म है।
अमेरिका में मुसलमानों के बारे में गलत राय
बिन हैदर का मानना है कि पश्चिम में मुसलमानों और उनके मजहब को लेकर एक ही तरह राय बनाई जा रही है और इसे आतंकवाद से जोड़ा जा रहा है, उन्हें लगता है कि अमेरिकियों को इस्लाम के बारे में और ज्यादा जानने की जरूरत है और ओबामा से इसकी शुरुआत की जा सकती है।
ट्विटर पर ओबामा को जॉब ऑफर
बिन हैदर ने यह पेशकश ट्विटर पर की। उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रेसीडेंट ओबामा, मैं आपको अपने ऑफिस में एक नौकरी दे सकता हूं। घर, टिकट और अरब देशों की यात्रा भी इसमें शामिल होगी।' बिन हैदर ने गल्फ न्यूज से एक इंटरव्यू में कहा कि इस्लाम में सहनशीलता का सच्चा अर्थ समझने के लिए आपको इस इलाके में मुसलमानों के साथ रहना होगा, उनके साथ घुलना-मिलना होगा।













Click it and Unblock the Notifications