50 महिलाओं के साथ संबंध उजागर कर फंस गए अमेरिकी जज, टिप्पणी के लिए हो रही चौतरफा आलोचना
अमेरिका के ओहायो सुप्रीम कोर्ट के जज विलियम ओनिल की महिलाओं पर की गई अपनी टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। ओहायो के गवर्नर पद के लिए लड़ने वाले विलियम ने फेसबुक पर अपनी जिंदगी में आई महिलाओं के बारे में लिखा था। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि उनके अब तक 50 महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं।
ओहायो। अमेरिका के ओहायो सुप्रीम कोर्ट के जज विलियम ओनिल की महिलाओं पर की गई अपनी टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। ओहायो के गवर्नर पद के लिए लड़ने वाले विलियम ने फेसबुक पर अपनी जिंदगी में आई महिलाओं के बारे में लिखा था। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि उनके अब तक 50 महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं। गवर्नर पद के दावेदार की ऐसी टिप्पणी सुनकर हर कोई हैरान है।

50 महिलाओं के साथ थे संबंध
विलियम ओनिल ने लेखक और राजनेता अल फ्रैंकन पर लगे यौन शोषण के आरोपों का बचाव करते हुए फेसबुक पर लिखा कि अब हिट्रोसेक्सुअल मेल्स की तरफ से बोलने का समय आ गया है। उन्होंने लिखा, 'पिछले 50 सालों में मैं लगभग 50 महिलाओं के साथ रहा। मेरे इनसे काफी निजी संबंध रहे। ये 50 महिलाएं अलग-अलग किस्म की थीं। मेरा पहला प्यार जोकि बहुत खूबरसूत थी और उसके बाल ब्लॉंड थे। हमने उसके पिता के गोदाम में सेक्स किया था।'

विवाद के बाद डीलीट किया फेसबुक पोस्ट
विलियम ने आगे लिखा कि उनका आखिरी रिलेशन क्लीवलैंज की लाल बालों वाली लड़की के साथ था। विलियम के इस फेसबुक पोस्ट को लोगों ने असंवेदनशील कहा है। महिलाओं के साथ अपनी सेक्सुअल हिस्ट्री को पब्लिक करने के बाद विलियम की चौतरफा आलोचना हो रही है। पोस्ट पर विवाद शुरू होने के बाद विलियम ने इसे डीलीट कर दिया। (फोटो साभार: द वॉशिंगटन पोस्ट)

यौन शोषण के आरोपी का कर रहे थे बचाव
इसके बाद विलियम ने माफी मांगते हुए एक नया फेसबुक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, 'मैं गलत था। मैंने अपनी दोनों बेटियों और बहनों से माफी मांग ली है। मैंने अपने परिवार, दोस्तों और बाकी लोगों को दुख पहुंचाया है।' विलियम ओनिल ने ये पोस्ट राजनेता अल फ्रैंकन के बचाव में लिखा था जिनपर यौन शोषण का आरोप लगा है। टीवी होस्ट और मॉडल लिएन ट्विडन ने फ्रैंकन पर साल 2006 में उनसे जबरदस्ती किस करने और सोते वक्त उनके ब्रेस्ट को छूने का आरोप लगाया है।
-
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
Middle East Conflict: सऊदी और UAE की ईरान को सबक सिखाने की तैयारी, अमेरिका को दिया बड़ा आफर! -
Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग के बीच कूदा जापान! क्यों कहा अगर ऐसा होता है तो भेजेंगे सेना -
Donald Trump Gold Coin: अब सिक्कों पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर छिड़ा संग्राम -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO












Click it and Unblock the Notifications