ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया अच्छा दोस्त, कोरोना से लड़ने के लिए वेंटिलेटर दान करने का किया ऐलान

न्‍यूयॉर्क। कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अबतक संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 85 हजार पार कर चुका है। दुनिया भर में जारी कोरोना संकट के बीच रिश्ते भी बन और बिगड़ रहे हैं। एक तरफ जहां अमेरिका की तरफ से चीन पर लगातार इस बीमारी को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने भारत की तरफ मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मुझे ये कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि यूनाइटेड स्टेट अपने दोस्त भारत को वेंटिलेटर दान करेगा। हम इस महामारी के दौरान भारत और पीएम मोदी के साथ खड़े हैं। हम टीके को विकसित करने पर भी सहयोग कर रहे हैं। मिलकर हम इस ना दिखने वाले दुश्मन को हरा देंगे।

Recommended Video

    Coronavirus :Donald Trump का ऐलान-भारत को देंगे वेंटिलेटर्स,मिलकर Corona को हराएंगे | वनइंडिया हिंदी
    ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया अच्छा दोस्त, कोरोना से लड़ने के लिए वेंटिलेटर दान करने का किया ऐलान

    ट्रंप ने कहा कि इस साल के अंत तक कोविड-19 का टीका विकसित होने की संभावना है। उन्होंने कहा, 'मैं कुछ ही समय पहले भारत से लौटा हूं और हम भारत के साथ मिल कर काम कर रहे हैं। अमेरिका में भारतीय बहुत बड़ी संख्या में हैं और आप जिन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं उनमे से कई लोग टीका विकसित करने में जुटे हुए हैं। बेहतरीन वैज्ञानिक और अनुसंधानकर्ता।' ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बहुत अच्छा मित्र बताया।

    ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बहुत अच्छा मित्र बताया। इस बीच, समाचार एजेंसी एपी की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि इस साल के अंत तक या उससे कुछ समय बाद कोरोना वायरस का टीका बाजार में उपलब्ध हो सकता है। ट्रंप की ओर से वायरस के मामलों के लिए प्रशासन में नियुक्त किए गए एक पूर्व दवा कार्यकारी मोनसेप स्लोई ने कहा कि हमारा प्रयास वर्ष 2020 के अंत तक टीका तैयार करने का है। रोज गार्डन के एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि वह राज्यों को आर्थिक गतिविधियों को दोबारा शुरू करने के साथ ही इसे आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+