US: अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका के वोटर्स रच देंगे सदी का सबसे बड़ा इतिहास, मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें
नई दिल्ली। अमेरिका में मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है। रिपब्लिकन उम्मीदवार और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने डेमोक्रेट जो बाइडेन हैं। अपने पसंदीदा नेता को चुनने के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंचे हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच इस बार का चुनाव कई मामलों में ऐतिहासिक साबित हो सकता है। पिछले कुछ दशकों में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में इस बार का इलेक्शन लोगों के लिए काफी खास है। माना जा रहा है कि इस साल करीब 23.9 करोड़ लोग मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Recommended Video
अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर इस समय पूरी दुनिया की नजर है। एक तरफ जहां डोनाल्ड ट्रंप अपनी सरकार द्वारा किए गए कामों और भविष्य के वादों को लेकर चुनावी मैदान में हैं तो वहीं, जो बाइडेन ट्रंप की नीतियों के खिलाफ उनकी सरकार को निशाने पर लिए हुए हैं। हालांकि शुरुआती एग्जिट पोल की मानें तो इस बार अमेरिका में बाइडेन की लहर बनती दिखाई दे रही है। मंगलवार को मतदान केंद्र पर वोटर्स की लंबी लाइन दिखाई दी, कोरोना संकट के बीच करीब 10 करोड़ लोग पूर्व-मतदान में अपना वोट डाल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: US Election 2020: जानिए कौन हैं Joe Biden, बन सकते हैं अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति
वहीं, 13 करोड़ से अधिक लोगों के और मतदान करने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस साल करीब 23.9 करोड़ अमेरिकी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका के एक सदी के इतिहास में यह सर्वाधिक मतदान होगा। इसके साथ ही ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि कई राज्यों में वोटों की गिनती में कुछ दिन या सप्ताह का समय लग सकता है, जिसके चलते मंगलवार को वोटिंग खत्म होने के कुछ घंटों बाद विजेता की घोषणा होने की संभावना नहीं है। बता दें कि अमेरिका में करीब 40 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं जिनमें से 25 लाख के पास मताधिकार है। इनमें से 13 लाख से अधिक भारतीय मूल के वोटर टेक्सास, मिशिगन, फ्लोरिडा और पेनसिल्वेनिया जैसे अहम राज्यों में रहते हैं।
-
1987 का ‘ट्रंप ऐड’ आज बना अमेरिका की रणनीति? ईरान पर वही पुरानी जिद फिर दिखी, दुनिया के लिए खतरे की घंटी! -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications